आम का भी बन सकता है मुरब्बा, इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर ही बनाएं

गर्मियों का मौसम चल रहा है। यह मौसम फलों के राज 'आम' का मौसम होता है। इस मौसम में बाजर में आपको कई वैरायटी के आम मिल जाएंगे। इन दिनों हर घर में आमरस, आमपना और मैंगोशेक बन रहा होगा। आम की यह लोकप्रिय रेसिपीज हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और यह बेहद टेस्टी भी होती हैं। मगर, इन सबके साथ ही आम से और भी कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं।
आम की चटनी, मीठा या खट्टा अचारा, आम की खीर, आम की आइसक्रीम आदि कुछ ऐसी रेसिपीज हैं जो आमतौर पर लोग घरों पर बनाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप आम का मुरब्बा भी बना सकती हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान होता है। चलिए आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं। आप इसे घर पर ही बहुत कम समय में बना सकती हैं।
आम का मुरब्बा Recipe Card
कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं आम का मुरब्बा।
Ingredients
- 1 किलो कच्चा आम
- 11/2 किलो चीनी
- 5-6 धागे केसर
- 1 ग्लास पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले आम को साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप उसे छीलें। चाकू की मदद से छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
एक कढ़ाई को लें उसमें पानी डालें फिर चीनी डालें और मीडियम आंच में पकाएं। इसके बाद इसमें आम के कटे हुए टुकड़े भी डाले दें। 20 से 25 मिनट तक इसे पकने दें। बीच-बीच आपको इसे करछी से चलना होगा ताकि यह कढ़ाई में न चिपके।
- Step 3:
कुछ देर बाद आप देखेंगी कि आम का रंग बदल रहा हे और यह पारदर्शी होता जा रहा है। जब ऐसा होने लग तो आपको इसमें केसर डालनी होगी।
- Step 4:
जब आप पक जाए तो आप इसे देखें कि यह मुलायम हो गया है कि नहीं। ऐसा हाने पर इसे गैस पर से हटा लें।
- Step 5:
इसे ठंडा करें और डिब्बे में भर लें। आम का मुरब्बा तैयार है। आप रोज इसे खाने के साथ या फिर खाली ही खा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।