अगर आप हैं वेगन तो घर पर ट्राई करें आम की ये 2 टेस्टी रेसिपीज

रसीले आम का मौसम आ चुका है, ऐसे में अगर आप वेगन हैं तो इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2022-05-20, 17:59 IST
Vegan Mango Dishes

आप में से कई लोगों को मीठे आम खाना बेहद पसंद होगा। गर्मी के सीजन में आप अलग-अलग तरीकों से आम लुत्फ उठा सकती हैं। लेकिन अगर आप वेगन हैं और दूध या दही का सेवन नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप घर पर आम की ये टेस्टी रेसिपीज बना सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन दो मैंगो रेसिपीस के बारे में, जिसमें दूध या दही का इस्तेमाल किया है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन लजीज मैंगो रेसिपीज के बारे में-

आम की करी-

Vegan Mango Recipes

आम की करी खाने में बेहद लजीज और स्पाइसी होती है। खास बात यह है कि इस करी में दही या दूध का इस्तेमाल नहीं होता है, इसलिए यह वीगन है। आम की करी को आप लंच में तैयार कर सकती हैं, जो कि चावल के साथ एक अच्छा कॉम्बिनेशन होता है।

सामग्री-

  • आम- 3 (पके हुए)
  • नारियल का दूध- 1/2 कप
  • आम का गूदा- 1/2 कप
  • सरसों के बीज- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1/4 चम्मच
  • कड़ी पत्ता- 7 से 8 पत्तियां
  • गुड़- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका-

  • आम की करी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का दूध, आम का गूदा, मिर्च और सरसों के बीज को ग्राइंड कर लें।
  • अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म कर लें और इसमें कड़ी पत्ता, सरसों के बीज और हल्दी का छौंक लगाएं।
  • अब ग्राइंड किए हुए मिश्रण को कढ़ाई में डालकर 2 मिनट तक पका लें।
  • आखिर में 1 कप पानी लें और उसमें गुड़ को घिसकर मिला दें। इसके अलावा अपने स्वाद के हिसाब से करी में नमक मिलाएं।
  • इन स्टेप्स के साथ आपकी मैंगो करी बनकर तैयार हो जाएगी, जीसे आप चावल के साथ गरमा-गरम के सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में आम की मदद से बनाएं यह स्वीट रेसिपीज

वेगन मैंगो पुडिंग-

How To Make Vegan Mango Recipe

अगर आप गर्मी के मौसम में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहती हैं। तो आपके लिए वेगन मैंगो पुडिंग एक अच्छा ऑप्शन है। जिसमें चिया सीड्स, नारियल और आम जैसी हेल्दी चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है।

सामग्री-

  • चिया सीड्स- 1/2 कप
  • शहद- 1 चम्मच
  • पुदीना के पत्ते- 5 से 6 पत्ते
  • कोकोनट फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • फ्लैक्सीड्स- 1
  • आम- 1
  • माचा पाउडर-1\2 चम्मच
  • नारियल का दूध- 1 चम्मच
  • मैपल सिरप- 1/2 चम्मच

बनाने का तरीका-

  • वेगन मैंगो पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स, माचा पाउडर के साथ नारियल का दूध को आपस में मिक्स कर लें और इस मिश्रण को 40 मिनट से लेकर 50 मिनट के लिए फूलने के लिए रख दें।
  • इसके बाद शहद और मैपल सिरप को मिला लें। अब इस मिश्रण को अपनी पसंद की सर्विंग डिश में निकाल लें, साथ ही बर्तन में 2 चम्मच कटे हुए आम की लेयर लगाएं।
  • फिर सर्विंग डिश पर चिया सीड्स और मचा सीड्स की लेयर लगाएं।
  • आखिर में इन लेयर्स के ऊपर आम के टुकड़े, पुदीना के पत्ते, नारियल के लच्छे और अलसी के बीज गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें-कच्चे आम की सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि इन स्वादिष्ट रेसिपीज को भी करें ट्राई

  • ध्यान दें कि आपकी यह पुडिंग हमेशा ठंडी हो।
  • इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपकी पुडिंग बनकर तैयार हो जाएगी। जो एक टेस्टी डेजर्ट है।

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।