गर्मियों में इंस्टेंट आम का अचार बनाने की रेसिपी कुणाल कपूर से जानें

आम एक ऐसी चीज है जिसे खाकर आप कभी भी बोर नहीं होती हैं। हालांकि सबसे मीठा और जूसी ट्रॉपिकल फल आम के इस्तेमाल से कई चीजों को बनाया जा सकता है। लेकिन आप अचार की रेसिपी को कैसे नज़रअंदाज कर सकती हैं? इसलिए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में झटपट आम की रेसिपी लेकर आए हैं जो मिनटों में बन जाती है। इस रेसिपी की जानकारी हमें शेफ कुणाल कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के बाद मिली है।
इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद के तेल जैसे सरसों का तेल, जिंजेली तेल, जैतून का तेल, मूंगफली का तेल या सोयाबीन का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस इंस्टेंट अचार को लगभग 2 महीने तक फ्रिज में रखा जा सकता है लेकिन लंबे समय तक रखने के लिए इसमें एक्स्ट्रा तेल जार में भरने की जरूरत होती है। आइए इसकी रेसिपी के बारे में विस्तार से जानें।
इंस्टेंट आम का अचार Recipe Card
इंस्टेंट आम का अचार की टेस्टी रेसिपी
Ingredients
- कच्चा आम- 2 कप
- सूखी लाल मिर्च- 1
- कटा हुआ करी पत्ता- मुट्ठी भर
- हींग- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1/2 कप
- सरसों के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन की कलियां- 10- 15
- कश्मीरी मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से धोकर काट लें।
- Step 2:
फिर पैन में तेल गर्म करके सूखी लाल मिर्च और राई डालें।
- Step 3:
अब इसमें करी पत्ता और लहसुन की कलियां डालकर टॉस करें।
- Step 4:
हींग, मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- Step 5:
फिर इसमें कच्चा आम डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। आपका आम का टेस्टी इंस्टेंट अचार तैयार है।
बनाने का तरीका
- इस इंस्टेंट अचार को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से धोकर काट लें।
- फिर एक पैन को गर्म करें और उसमें तेल डालें। अब इसमें सूखी लाल मिर्च और राई डालें।
- एक बार जब वह फूटने लगें तो करी पत्ता, लहसुन की कलियां डालें और टॉस करें।
- फिर हींग डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मिर्च पाउडर और नमक डालें। फटाफट टॉस करें और कटा हुआ कच्चा आम डालें।
- 3-4 मिनट तक पकाएं। इसे पैन से बाहर निकालें और पूरी तरह से ठंडा करें। आपका आम का टेस्टी इंस्टेंट अचार तैयार है। आप अचार को जार में डालकर फ्रिज में रख दें।
- इसे आप आसानी से 30-45 दिनों तक स्टोर कर सकती हैं। अगर आप इसकी लंबी शेल्फ लाइफ चाहती हैं तो जार को अतिरिक्त तेल से भर दें।

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।