Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:29 AM IST

घर पर बनाएं आम और पुदीने की मीठी चटनी, जानिए बनाने का तरीका 

आपने यकीनन आम का मीठा अचार खाया होगा लेकिन इस बार आप आम और पुदीने की मीठी चटनी की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-04-18, 10:07 IST
Mango Mint Sweet Chutney

आम का नाम लेते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग बड़ी शौक से खाते हैं। आप आम को कच्चा खाने के साथ-साथ और भी कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बना सकती हैं जैसे- कच्चे आम की चटपटी चटनी, आम का मीठा और खट्टा अचार, आम की आइसक्रीम आदि। लेकिन क्‍या आपको पता है कि आप आम और पुदीने की सहायता से मीठी चटनी भी बना सकती हैं।

जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि यह चटनी गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्छी रहेगी। इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में आम और पुदीने की मीठी चटनी के बारे में बता रहे हैं, जिसकी सहायता से आप घर पर चटनी बना सकती हैं।

आम और पुदीने की मीठी चटनी Recipe Card

इस तरह घर पर बनाएं आम और पुदीने की मीठी चटनी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आम - 500 ग्राम (कच्चे या पके हुए)
  • पुदीना- 200 ग्राम
  • चीनी- स्वादानुसार या 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • जीरे का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक पाउडर- आधा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें और छिलकर आम को कद्दूकस कर लें। 

  2. Step 2:

    अब मिक्सर के जार में कद्दूकस किया हुआ आम का गूदा, पुदीने के पत्ते, चीनी और आधा कप पानी डाल दें। 

  3. Step 3:

    इसमें सभी मसाले जैसे नमक और काला नमक भी डाल दें और इसे पीस लें। 

  4. Step 4:

    बस आपकी आम और पुदीने की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है। आप इसे पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। 

बनाने का तरीका-

Mango sweet chutney recipe in hindi

  • आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें और छिलकर आम को कद्दूकस कर लें। (इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाना सीखें)
  • साथ ही, पुदीने के पत्तों को तोड़कर अच्छी तरह धो लें और साइड में रख दें। अब मिक्सर के जार में कद्दूकस किया हुआ आम का गूदा और पुदीने के पत्ते डाल दें।
  • फिर इसमें चीनी और आधा कप पानी भी डाल दें। फिर इसमें सभी मसाले जैसे नमक और काला नमक भी डाल दें और इसे पीस लें।
  • बस आपकी आम और पुदीने की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है। आप इसे पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-10 मिनट में बनाएं आम का अचार, जानें इसे बनाने की सबसे Easy Recipe

Image Credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।