सालों बाद ऐसे बनी भारतीय सेना में महिलाओं की जगह, फीमेल कैडेट बैच की फोटो ने जीता लोगों को दिल

NDA First Female Batch: आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रही हैं। फिर चाहे तमाम परीक्षाओं में टॉप करना हो या बॉर्डर पर खड़े होकर देश की सुरक्षा करनी हो। हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का यह सफर असल में इतना आसान नहीं था जितना लगता है। कई सालों के बाद नेशनल डिफेन्स अकेडमी ने फिमेल्स कैडेट की भर्ती शुरू की है।
हाल ही में एनडीए यानि नेशनल डिफेन्स अकादमी द्वारा पहली फिमेल कैडेट्स बैच की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को लोगों ने इतने पसंद किया कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर यह फोटो वायरल हो रही है।
NDA में ऐसे हुई महिलाओं की एंट्री
- नेशनल डिफेन्स अकादमी का गठन 7 दिसंबर 1954 में हुआ था। सालों तक एनडीए की परीक्षा में सिर्फ पुरुष बैठ सकते थे लेकिन 8 सितंबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को भी एनडीए ज्वाइन करने का अधिकार दिया।
- सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका में कहा गया था कि महिलाओं को NDA जॉइन करने से दूर रखना संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 17 का उल्लंघन है। इसी याचिका के फैसले के बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने फैसला लिया और महिलाओं के लिए NDA के द्वार खोल दिए गए।
This pic is fascinating! The first ever batch of women cadets undergoing training at the National Defence Academy Khadakwasla. More power to you, girls! God bless. pic.twitter.com/4LVpiF4L7A
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 2, 2022
इसे भी पढ़ेंः जानें भारतीय सेना की पहली महिला अफसर प्रिया झिंगन के बारे में
देखिए पहली फिमेट कैडर की फोटो
- अक्षय कुमार समेत तमाम भारतवासी एनडीए की पहली फिमेट बैच की फोटो शेयर कर रहे हैं। यकीनन पूरे भारत को इस खूबसूरत मुकाम को हासिल करने के लिए देश की बेटियों पर गर्व हो रहा है।
- सदर्न कमांड इंडियन आर्मी ने इस तस्वीर को शेयर किया है। भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह इन ने भी इन कैडेट्स को बधाई दी।
- इन 19 महिलाओं के बैच को पुणे में प्रवेश मिला है जिनमें से में 10 सेना के, 6 वायु सेना के और तीन नौसेना के कैडेट्स शामिल हैं। यह बैच 2025 में पास होगा। इन 19 कैडेट्स का चयन 2021 में हुई परीक्षा के बाद हुआ है।
इसे भी पढ़ेंः शांति तिग्गाः दो बच्चों की मां होने के बाद बनी थीं इंडियन आर्मी की पहली महिला जवान
फिमेट कैडेट की यह तस्वीर लोगों को बहुत मोटिवेशन दे रही है। आपका इस बारे में क्या कहना है, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: NDA/Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।