दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की दिवाली फोटोज में पहली बार नजर आई बेटी 'दुआ', फैंस बोले बस इसी पल का था इंतजार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह संग पहली बार फोटोज शेयर की हैं। दिवाली की खास फोटोज में कपल अपनी प्यारी सी बेटी संग नजर आ रहा है और इसी के साथ राहा कपूर के बाद अब एक और क्यूट स्टार किड पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। दुआ की प्यारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस और सेलिब्रिटीज इन फोटोज पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि 'लिटिल प्रिंसेस दुआ' ने इस फोटोज में सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है।
दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर दिवाली फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके साथ बेबी दुआ भी नजर आ रही हैं। यह पहली बार है जब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और ऐसे में प्यारी सी दुआ की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इन तस्वीरों में दीपिका लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं और बेटी दुआ ने भी रेड कलर की ड्रेस पहनी है। दीपिका ने दुआ को गोद में लिया है और दुआ की क्यूट स्माइल सभी का दिल जीत रही है।
सितंबर में 1 साल की हो चुकी हैं दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था और पिछले महीने कपल ने दुआ का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अभी तक दुआ की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी और पैपराजी के कैमरे में भी कभी बेबी दुआ कैद नहीं हुई थीं। ऐसे में उनकी फर्स्ट फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब यह इंतजार पूरा हो चुका है।
दुआ पादुकोण सिंह की क्यूटनेस आपको कितनी पसंद आई, हमें कमेंट्स में बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Deepika Padukone
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।