herzindagi
first female cab driver of bihar archana pandey

जानिए कैसे अर्चना पांडेय बनीं बिहार की पहली महिला कैब ड्राइवर

<strong>Inspirational Story Of First Female Cab Driver Of Bihar:</strong> अर्चना पांडेय बिहार की पहली महिला कैब ड्राइवर हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई है, बल्कि वह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा हैं।&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-07-31, 15:10 IST

हवाई जहाज उड़ाने से लेकर बाइक चलाने तक, महिलाएं कोई भी काम आसानी से कर सकती हैं। पटना की रहने वाली अर्चना पांडेय बिहार की पहली महिला कैब ड्राइवर हैं। बुकिंग होने के बाद वह बिहार से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अलग-अलग राज्यों के अलावा नेपाल तक का सफर तय कर चुकी हैं। चलिए उनके बारे में हम आपको बताते हैं।

कौन हैं बिहार की पहली महिला कैब ड्राइवर?

story of first female cab driver of bihar archana pandey

अर्चना पांडेय बिहार की पहली महिला कैब ड्राइवर हैं। वह पिछले कुछ सालों से कैब चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। कैब बुकिंग होने के बाद वह बिहार से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलावा अलग-अलग राज्यों का सफर तय कर चुकी हैं। अर्चना पहले प्राइवेट नौकरी करती थी, लेकिन उसके बाद जब उन्होंने बिजनेस करने की सोची तो बिजनेस नहीं चल पाया।(जम्मू की पहली महिला ई-रिक्शा चालक बनीं सीमा देवी)

अर्चना को बचपन से ही गाड़ी चलाने का शौक था और जब उन्हें कैब सर्विस के बारे में जानकारी मिली तो वह कैब चलाने लगी। अर्चना 2 साल से कैब चला रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Female Auto Driver ऑटो चलाकर संवार रहीं हैं किस्मत

बच्चों को मिल रही है बेहतर शिक्षा

कैब चलाने के बाद जो भी पैसे उन्हें मिलते हैं उससे उनके बच्चों को शिक्षा बेहतर हो रही है और बिहार के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के अलावा वह नेपाल भी जा चुकी हैं।(इनकी एक दौड़ ने भारत को दिया दिया था गोल्ड, जानिए हिमा दास के बारे में)

अर्चना का मनना है कि वह अपने परिवार का पालन-पोषण कैब चलाने के कारण आसानी से कर पा रही हैं।

'पैसेंजर देखकर चौंक जाते हैं'

अर्चना ने एक इंटरव्यू में बताया,"मुझे ड्राइविंग करते देख पैसेंजर भी चौंक जाते हैं, लेकिन कई लोग ताने मारते हैं। साथ ही तरह-तरह की बातें भी पीठ पीछे करते हैं, लेकिन इन तमाम बातों को नजरअंदाज करके अपने सफर में आगे बढ़ रही हूं। बहुत सी महिलाओं और लड़कियां भी गाड़ी चलाने की इच्छा लेकर मेरे पास आती हैं। इसलिए अब मैं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर विचार कर रही हूं।"

यह विडियो भी देखें

 इसे जरूर पढ़ें-जानें देश की पहली महिला ऑटो रिक्शा ड्राइवर शीला दवरे की इंस्पायरिंग कहानी

अर्चना सिर्फ बिहार की पहली महिला कैब ड्राइवर बनकर नहीं रहना चाहती हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं। आपको अर्चना के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit-twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।