ये योगासन डिप्रेशन और बेचैनी से साथ मन को भी रखता है शांत

योग को लेकर हमेशा ये बोला जाता है कि इसे करने से शरीर लोचदार और मज़बूत होता है लेकिन, योग से होने वाले मानसिक फायदों के बारे में बहुत कम ही चर्चा होती है। योग एक ऐसा समाधान है जिसे कर के कई मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है।
जी हां, अगर आप सोचती है कि योग करने से शरीर को सिर्फ फिट रखा जा सकता है, तो शायद आप गलत हो सकती हैं क्यूंकि, योग के माध्यम से डिप्रेशन और बेचैनी के साथ-साथ मन को भी शांत करने के लिए बेस्ट दवा माना जाता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ योग के बारे में बताने जा रहे जिसे कर के आप डिप्रेशन, बेचैनी को दूर और मन को शांत कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन योग के बारे में-
सेतुबंधासन योग

सेतुबंधासन योग को करना बेहद ही आसान है। ये योगासन शरीर में ब्लड संचार को बेहतर तो बनाता ही है साथ में ये दिमाग को साथ और स्ट्रेस घटाने में भी मदद करता है। इसे अगर आप नियमित रूप से दिन में 5 से 10 मिनट करती हैं तो यकीनन आप डिप्रेशन और बेचैनी जैसी परेशानी से दूर हो सकती हैं। इस योग के बारे बोला जाता है कि इसे करने से गर्दन का दर्द भी दूर होता है और साथ में पाचन भी सही रहता है। इसे करने के लिए आप इस तस्वीर का सहारा ले सकती हैं।
उष्ट्रासन योग

मन को शांत और स्ट्रेस को दूर करने के लिए इस योग को बेस्ट दवा माना जाता है। कहा जाता है कि इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी दूर होती है। डायबिटिक पेशेंट के लिए इस योग को फायदेमंद माना जाता है। इसे करने से कंधे और पीठ दर्द से भी राहत मिलता है। गुस्सा शांत करने के लिए इस योग को बेस्ट माना जाता है। उष्ट्रासन योग को कैसे करना ये करने के लिए आप इस तस्वीर के माध्यम से कर सकती हैं। इसे रोज 5 से 7 मिनट ज़रूर करें। (ये 3 योगासन करने चाहिए, रहेंगी फिट और जवां)
चक्रासन योग

चक्रासन योग आपको कई परेशानियों से दूर रखता है। जैसे-रीढ़ की हड्डी को मजबूत करना, वजन घटाने और छाती को चौड़ा करने के लिए भी सही योगासन माना जाता है। ये एक ऐसा योगासन है जो आपको तनाव से दूर करने के साथ मन को शांत और बुढ़ापे को रोकने में भी मदद करता है। इसे कैसे करना है इसके लिए आप इस तस्वीर में देख सकती हैं और आसानी से कर भी सकती हैं। (जैकलीन की तरह रोजाना करें ये 5 योगासन)
इसे भी पढ़ें: घर बैठे वजन करना है कम तो पीएम मोदी से सीखें ये 5 योग, वीडियो देखकर करें
पश्चिमोत्तानासन योग

इसे भी पढ़ें: योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी
सही नींद ना आने की वजह से ही तनाव, बेचैनी और मन शांत नहीं रहता लेकिन, पश्चिमोत्तानासन योग एक ऐसी दवा है जो इन सब परेशानियों का इलाज है। अगर आप तनाव, बेचैनी और मन शांत ना रहने से परेशान है तो इसे नियमित रूप से कम से कम 5 से 10 मिनट रोज करें। ये योग शरीर को लचीला भी बनाता है। रीढ़ के हड्डी में दर्द की समस्याओं को भी दूर रखता है। आप इस तस्वीर में देख कर इसे कर सकती हैं। (Pregnancy में करें ये 5 योग)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,wpengine.netdna-ssl.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।