जैकलीन की तरह ब्यूटीफुल फेस चाहिए तो रोजाना करें ये 5 योगासन

हर महिला चाहती हैं कि उसका चेहरे बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बहुत ज्यादा सुंदर हो। लेकिन उनको ये भी लगता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरती मेकअप की वजह से होती है लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। उन्हें अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं जैकलीन फर्नांडिस। जैकलीन खुद को फिट और सुंदर बनाए रखने के लिए योग करती हैं। अगर आप भी जैकलीन जैसा ब्यूटीफुल चेहरा और फिट बॉडी चाहती हैं तो अपने रूटीन में योग को शामिल करें।
जी हां योग एक ऐसी क्रिया है जो आपको हेल्दी और निरोग रखने में पूरी तरह हेल्दी करती है। जी हां रेगलुर योग करने से कई प्रकार की बीमारियां नही होती हैं और शरीर निरोग रहता है। साथ ही यह आपको फिजिकली और मेंटली बैलेंस करके हेल्दी रहने में हेल्प करता है। ना केवल हेल्दी बल्कि रोजाना योग करने से महिलाओं के चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है और वह लंबे समय तक खूबसूरत बनी रह सकती हैं। और सबसे अच्छी कुछ निर्देंशों का पालन करके योगासनों को आसानी से घर पर ही किया जा सकता है। आइए जानें ऐसे कौन से योगासन करके आप लंबे समय तक हेल्दी और सुंदर रह सकती हैं। इस बारे में हमें स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय योग एवं अनुसंधान केन्द्र की आयुर्वेदिक डॉक्टर दुर्गा अरुंद बता रही हैं।
Read more: योग और जिम को बैलेंस करके चलती हैं स्नेहा नमनांदी
धनुरासन
- धनुरासन करने के लिए पेट के बल लेट जायें।
- दोनों और मिलाकर पैरों को घुटनों से मोड़ें।
- दोनों हाथों को पीछे ले जाकर दोनों पैरों को टखनों से पकड़ें और सांस बाहर छोड़ते हुए पैरों को खींचें।
- साथ-साथ सिर को पीछे की ओर ले जाने की कोशिश करें। शरीर का सारा वेट नाभि पर पड़ने दें।
- सांस खींचते हुये पकड़ ढीली करें। यह क्रिया, कई बार करें।
फायदे: इस योग को करने से चेहरे पर ग्लो आने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने, गले की बीमारियों, पेट की प्रॉब्लम्स और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के लिए अच्छा होता है।
मयूरासन
- इस आसन में मोर की आकृति बनती है। इसलिए इस आसन को मयूरासन कहा जाता है।
- मयूरासन करने के लिए जमीन पर घुटने टेक कर बैठें।
- दोनों हाथों की हथेलियों को जमीन पर इस प्रकार रखें कि सब अंगुलियां पैर की दिशा में हों।
- अब दोनों कोहनियों को पेट में नाभि के पास रखें। आगे झुकें और दोनों पैर पीछे लम्बा करें तथा जमीन से ऊपर उठायें।
- सांस बाहर निकालते हुए पूरा जमीन के समानान्तर रखें। जितने समय तक रह सकें, इस स्थिति में रहें।
फायदे: इस आसान को करने से डाइजेशन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है जिससे डाइजेशन मजबूत होता है। अपच एवं भूख न लगने की समस्या में यह आसन बहुत ही लाभप्रद होता है। इसके अलावा यह चेहरे के नूर को कई गुणों बढ़ा देता है।
सर्वांगासन
- जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर के साइड में रखें।
- दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाइए।
- पूरा शरीर गर्दन से समकोण बनाते हुए सीधा लगाएं और ठोड़ी को सीने से लगाएं।
- इस पोजीशन में 10 बार गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।
फायदे: इस आसन से आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और एनर्जी का लेवल भी बना रहता है। इस आसन में बॉडी के सारे अंगों की एक्सरसाइज एक साथ हो जाता है इसलिए इसे सर्वांगासन का नाम दिया गया है। इसके अलावा यह आसन आपके बालों और चेहरे की सुंदरता को भी कई गुणों बढ़ा देता है।
पद्मासन
- संस्कृत शब्द पद्म का अर्थ होता है कमल। इसीलिए पद्मासन को कमलासन भी कहते हैं।
- इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठकर बाएं पैर की एड़ी को दाई थाई पर रखते हुए एड़ी नाभि के पास आ जाएं।
- इसके बाद दाएं पांव को उठाकर बाई थाई पर इस प्रकार रखें कि दोनों एड़ियां नाभि के पास आपस में मिल जाएं।
- इस मुद्रा का अभ्यास करते समय गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
फायदे: इसको करने से पेट की सभी समस्याएं, लीवर और हार्ट डिजीज, ब्लड डिस्आर्डर और चर्म रोग में लाभ मिलता है। इसके अलावा चेहरे पर ग्लो आने लगता है।
भुजंगासन
- इसके लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अब दोनों हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं, लेकिन कोहनी मुड़़ी होनी चाहिए।
- हथेली खुली और जमीन पर फैली हो।
- अब शरीर के बाकी हिस्सों को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर कीजिए, कुछ समय के लिए इस स्थिति में रहें।
फायदे: यह आसन शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है और आपकी बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाती है। इसके अलावा चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से करता है जिससे त्वचा टाइट होती है। साथ ही चेहरे की नसों में कई तरह के खिंचाव होते है जिससे चेहरे की झुर्रिया कम होती है। भुजंग को अंग्रेजी में कोबरा कहते हैं और चूंकि यह दिखने में फन फैलाए एक सांप जैसे आकार का आसन है, इसलिए इस आसन का नाम भुजंगासन रखा गया है।
Read more: अलीशा पनवार के फिटनेस में है लाइट फ़ूड और योग
शरीर, मन और आत्मा के स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष महत्व होता है। इसलिए इन योग को अपने रेगुलर रूटीन में शामिल कर महिलाएं ना कोई पूरी तरह हेल्दी एवं निरोगी बनी रह सकती है बल्कि आप लंबे समय तक सुंदर भी बनी रह सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।