herzindagi
image

क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद HPV Vaccine ली जा सकती है? डॉक्टर से जानें

HPV Vaccine सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। ऐसे में महिलाओं के लिए इसे लगवाना जरूरी है। कई लड़कियों का ऐसा मानना है कि इसे सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद नहीं लगावाया जा सकता है। क्या वाकई ऐसा है, चलिए महिला डॉक्टर से समझते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-10-01, 20:16 IST

आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा तेजी से फैल रहा है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मार्केट में HPV Vaccine उपलब्ध है। गायनेकोलॉजिस्ट की मानें तो महिलाओं को इसे जरूर लगवाना चाहिए ताकि वे सर्वाइकल कैंसर से बच सकें। इसे लगवाने की सही उम्र क्या है, इसे लेकर भी लड़कियों के मन में कई सवाल हैं। वहीं, कई लड़कियों का मानना है कि सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद इस वैक्सीन को नहीं लगवाया जा सकता है या उसके बाद इसका कोई फायदा नहीं होता है। क्या वाकई ऐसा है? चलिए, इल बारे में महिला डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद HPV Vaccine ली जा सकती है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि 9-45 उम्र के बीच सभी महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सके। इसका आपके सेक्शुअली एक्टिव होने से कोई लेना-देना नहीं है। 
  • अगर आप सेक्शुअली एक्टिव हो चुकी हैं, तो भी इस वैक्सीन को लगावाना आपके लिए जरूरी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Sonu khokhar (@that_doctor_lady)

  • इससे पहले Pap smear टेस्ट भी जरूर करवाएं। यह टेस्ट सर्वाइकल कैंसर से पहले यूट्रस की लाइनिंग में होने वाले बदलावों को दिखाता है। इससे कैंसर की शुरुआत होने से पहले या शुरुआती स्टेज में ही उसे पहचाना जा सकता है।
  • इस वैक्सीन को लगवाने का सही समय 9 से 14 साल मानी जाती है ताकि वायरस से इंफेक्ट होने की संभावना कम रहे हालांकि, अगर आपने इसे तब नहीं लगवाया है तो इसे जल्द से जल्द लगवाएं।
  • सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद अगर कोई महिला पहले से किसी एक टाइप के HPV से संक्रमित हो चुकी है, तो यह वैक्सीन बाकी टाइप के वायर से आपका बचाव कर सकती है।

 यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

sexual hygiene tips every woman should know

  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस वैक्सीन को लगवाने से पहले डॉक्टर से जांच करवाएं। आपको सही डोज और अन्य चीजों के बारे में वह सही जानकारी दे सकती हैं।
  • अगर आपको बार-बार प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो रहा है, ब्रेस्ट में गांठ या अन्य कोई ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, जो किसी प्रकार के कैंसर की तरफ इशारा करते हैं, तो आपको इसे नजअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?


एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं के लिए HPV Vaccine लगवाना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद HPV Vaccine ली जा सकती है? 
हां, सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद HPV Vaccine ली जा सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।