बढ़ती उम्र के अलावा इन कारणों से भी बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें

ब्रेस्ट कैंसर के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कैंसर शब्द सुनते ही कहीं न कहीं किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अगर समय पर पहचान लिया जाए, तो न केवल सही इलाज मिल सकता है बल्कि जान भी बच सकती है। ज्यादातर मामलों में इसके लक्षण पता चलते-चलते काफी देर हो जाती है। ब्रेस्ट में गांठ, निप्पल की शेप में बदलाव, ब्रेस्ट की शेप में बदलाव, अंडरआर्म में गांठ, ब्रेस्ट पर लाल निशान और भी कई ऐसे लक्षण हैं, जो बताते हैं कि आपके शरीर में कैंसर दस्तक दे चुका है। इन्हें पहचानने के लिए, महिलाओं को समय-समय पर ब्रेस्ट की जांच जरूर करनी चाहिए। अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि आखिर ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा किन्हें ज्यादा होता है, क्या यह महिलाओं को किसी भी उम्र में हो सकता है, क्या इसके लिए कोई खास कारण जिम्मेदार हैं, इस बारे में हमने डॉक्टर हेमंत जी.एन. से बात की। वह मनिपाल हॉस्पिटल, ओल्ड एयरपोर्ट रोड के सर्जिकल आंकोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी विभाग में कंसल्टेंट हैं।
ब्रेस्ट कैंसर का खतरा किन्हें अधिक होता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर के लिए कई रिस्क फैक्टर हो सकते हैं। उम्र के साथ ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक बढ़ता है।
- ज्यादातर ब्रेस्ट कैंसर के मामले 50 साल की उम्र के बाद देखने को मिलते हैंं। हालांकि, आजकल कम उम्र में भी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर देखने को मिल रहा है।
- इसके अलावा, जेनेटिक कारणों से भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। हालांकि, सभी ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक नहीं होते हैं। लेकिन, लगभग 5-10 प्रतिशत मामलों में यह कहीं न कहीं जेनेटिक कारणों से होता है।
- अगर आपके पेरेंट्स या सिबलिंग को ब्रेस्ट कैंसर है, तो आपको इसका खतरा अधिक हो सकता है।
- इसके अलावा, ब्रेस्ट डेंसिटी भी ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण हो सकती है। ब्रेस्ट डेंसिटी के कारण भी कई बार शुरुआती मेमोग्राम में ब्रेस्ट कैंसर के टिश्यू का पता नहीं चल पाता है।
यह भी पढ़ें- अगर शरीर देने लगा है ऐसे संकेत, तो समझिए कैंसर देने वाला है दस्तक
- इसके अलावा, अघर किसी महिला को 40 साल तक बच्चे नहीं हैं या लेट प्रेग्नेंसी है यानी 35-40 की उम्र मं बच्चे हो रहे हैं, पीरियड्स जल्दी शुरु हो गए थे या मेनोपॉज देर से आया, तो भी ये ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं।
- इसके अलावा, मोटापा, स्मोकिंग और एल्कोहल जैसी चीजें भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। कई बार हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Breast Cancer Awareness Month: घर पर कैसे करें Breast Self Examination?
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।