बालों का झड़ना महिलाओं की एक आम समस्या है। लेकिन, मौसम, स्ट्रेस, जरूरी न्यूट्रिशन कमी और हेल्थ कंडीशन्स समेत कई कारणों के चलते बालों का झड़ना बढ़ सकता है। मानसून में अक्सर महिलाएं बालों के झड़ने से परेशान रहती हैं। इस मौसम में हेयरफॉल तेजी से होता है और कई बार महिलाएं लाख कोशिशों के बाद भी इसे कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों मानसून में बाल झड़ने लगते हैं। आखिर मानसून और हेयरफॉल का क्या कनेक्शन है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
मानसून में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना?
- मानसून में हेयरफॉल बढ़ जाता है। ऐसा कई कारणों से होता है। इस समय पर महिलाएं कई बार बाल धोने के बाद या बारिश में बालों के भीगने के बाद उन्हें बांध लेती हैं। इसकी वजह से स्कैल्प में मॉइश्चर फंस जाता है और बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं।
View this post on Instagram
- बालों में नमी के कारण, स्कैल्प में बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ सकती है और इसका असर बालों की मजबूती पर होता है और हेयरफॉल बढ़ जाता है।
- कई लड़कियां मानसून में बालों में तेल लगाने को पूरी तरह अवॉइड कर देती हैं, वहीं कई लड़कियां इस मौसम में बालों में बहुत अधिक तेल लगाती हैं और उसे सही से नहीं धोती हैं। इन दोनों ही कारणों के चलते हेयरफॉल बढ़ सकता है। इस समय पर हफ्ते में 2-3 बार आयु्र्वेदिक तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए और हर्बल शैंपू से बालों को धोना चाहिए।
- कई महिलाओं में विटामिन-डी, बायोटिन और आयरन की कमी भी हेयरफॉल का कारण बनती है। मानसून में सूरज की रोशनी कम होने और खान-पान सही न होने के कारण यह दिक्कत और बढ़ सकती है। इस समय पर सीजनल फ्रूट्स, आयरन रिच फूड्स, घी और नारियल को डाइट का हिस्सा बनाएं।
- उमस से भरे चिपचिपे मौसम में जब आप हेयर स्प्रे, सीरम या अन्य स्टाइलिंग से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे भी हेयरफॉल बढ़ने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें-Long Hair: हर कोई पूछेगा आपके लंबे-घने बालों का राज, रोज ऐसे खाएं ये 1 Superfood
- इससे बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इस मौसम में आपको बालों को ज्यादा स्टाइल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
- आयुर्वेद के अनुसार, मानसून में शरीर में पित्त और वात बढ़ जाता है। इसकी वजह से ऑयल अधिक बनता है और स्कैल्प में हीट बढ़ जाती है। इसके कारण बालों में खुजली, बालों का टूटना और पतला होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पतली चोटी और झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान? हेयर ग्रोथ में मदद कर सकती है यह चटनी
मानसून में बालों के झड़ने के पीछे ये कारण हो सकते हैं। इन पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों