इन वजहों से महिलाओं के लिए जरूरी है पीरियड्स का हेल्दी होना

पीरियड्स सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी के लिए नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। पीरियड्स का अनेहल्दी होना महिलाओं के दिल, दिमाग, बोन्स और नींद पर भी असर डालता है।
Updated:- 2023-05-04, 14:35 IST
menstrual cycle and health

पीरियड्स महिलाओं की फर्टिलिटी के लिए बहुत जरूरी होते है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन असल में पीरियड्स महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ पर असर डालते हैं। किसी भी महिला का पीरियड साइकिल कितने दिन का है, पीरियड ब्लड का कलर कैसा है, पीरियड के दिनों में ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं या नहीं,पीरियड्स नियमित हैं या नहीं, पीरियड के दौरान आपको दर्द हो रहा है या नहीं, ये सभी संकेत असल में महिलाओं को उनकी हेल्थ से जुड़ी कई बातों के बारे में बताते हैं।

एक अनहेल्दी मेंस्ट्रुअल साइकिल, महिलाओं के दिल, दिमाग, बोन्स यहां तक कि उनकी नींद को भी प्रभावित करता है। पीरियड्स से जुड़ी बातें करने के बारे में आज भी कहीं न कहीं समाज में झिझक बनी हुई है जिसकी वजह से महिलाएं अपनी तकलीफ खुलकर नहीं बता पाती हैं।

अगर आपको पीरियड से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका प्रभाव आपकी पूरी हेल्थ पर पड़ सकता है। इसलिए महिलाओं के लिए पीरियड्स का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं।

क्यों जरूरी है पीरियड्स का हेल्दी होना?

importance of menstrual cycle

  • पीरियड्स का समय पर और सही तरीके से होना महिलाओं की ब्रेन हेल्थ पर भी असर डालता है। इसका सही न होना महिलाओं में डिप्रेशन और चिंता की स्थिति पैदा कर सकता है।
  • मेंस्ट्रुअल साइकिल महिलाओं की वजाइनल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी होता है। यह वजाइन के पीएच को प्रभावित करता है। पीरियड्स समय पर न होने की वजह से भी कई बार वजाइन में खुजली,रैशेज की समस्या हो सकती है।
  • मेंस्ट्रुअल साइकिल महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल को प्रभावित करता है जो हड्डियों और जोड़ों पर असर डाल सकता है।
  • पीरियड्स का असर एस्ट्रोजन के स्तर पर होता है जो हमारे दिल को प्रोटेक्ट करने के लिए बहुत जरूरी है।
  • किसी भी महिला का मासिक चक्र कई हार्मोन्स पर असर डालता है। इसमें मेलाटोनिन हार्मोन भी शामिल है जिसका सीधा कनेक्शन हमारी नींद से है। इसलिए मेंस्ट्रुअल साइकिल के अनहेल्दी होना का प्रभाव हमारी नींद पर भी पड़ता है। (हैवी पीरियड्स को हैंडल करने के टिप्स)

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स के लिए पिएं एक्सपर्ट की बताई अजवाइन टी, होगा फायदा

हेल्दी मेंस्ट्रुअल साइकिल के लिए खाएं ये फूड्स

menstrual cycle effect on heart health

  • हेल्दी पीरियड्स के लिए आपको अपनी डाइट में मुनक्के को शामिल करना चाहिए। यह खून को साफ करता है और पीरियड्स में भी आराम पहुंचाता है।
  • दालचीनी(दालचीनी के फायदे) भी इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर डालती है। हेल्दी पीरियड्स के लिए इसे खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स के लिए अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा फायदा

अगर आपको पीरियड से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।