पीरियड के दिन किसी भी महिला के लिए थोड़े ज्यादा मुश्किल होते हैं। पेट दर्द, पेट में ऐंठन, कमजोरी महसूस होना, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स में होने वाले क्रैम्प्स हल्के होते हैं और इन्हें बर्दाश्त किया जा सकता है। वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है। इन क्रैम्प्स के साथ डेली रूटीन की चीजों को मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
पीरियड्स में दर्द ज्यादा होने पर अगर आप पेन किलर लेती हैं तो ये भी ठीक नहीं है। पेन किलर से कुछ वक्त के लिए दर्द में राहत मिल सकती है लेकिन असल में ये सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। कई ऐसी आसान हैक्स भी हैं जिनकी मदद से आप पीरियड क्रैम्प्स में आराम पा सकती हैं। इन हैक्स के बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में
पीरियड क्रैम्प्स में राहत के लिए आप अधिक से अधिक पानी पिएं। इस दौरान शरीर का हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी है। नॉर्मल पानी तो पिएं ही लेकिन साथ ही पीरियड क्रैम्प्स के लिए पानी में केसर और किशमिश मिलाकर पिएं। इससे दर्द में राहत मिलेगी। रात भर कुछ किशमिश और केसर के धागों को भिगोकर दिन भर इस पानी को थोड़ा-थोड़ा पिएं। (महिलाओं के लिए केसर के पानी के फायदे)
पीरियड क्रैम्प्स का हमारी डाइट से सीधा रिश्ता है लेकिन अक्सर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं। शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन डी की कमी से भी पीरियड में अधिक क्रैम्पस हो सकते हैं। ऐसे में न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लें। अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें इन तीनों की मात्रा अधिक हो।
पीरियड क्रैम्प्स स्ट्रेस से भी प्रभावित होते हैं। पीरियड्स के दिनों में आपका रिलैक्स रहना भी बहुत जरूरी है। पीरियड क्रैम्प्स से छुटकारा पाने के लिए योग, मेडिटेशन और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की भी सलाह दी जाती है हालांकि इन दिनों में आप एक्सरसाइज करना चाहती हैं या फिर नहीं, ये पूरी तरह से आपके कम्फर्ट पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड क्रैम्प्स के लिए पिएं एक्सपर्ट की बताई अजवाइन टी, होगा फायदा
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- अपने पीरियड्स को ट्रैक करने से मिलते हैं ये फायदे
पीरियड के दिनों में गर्म सिकाई भी बहुत अच्छी रहती है। पेट के निचले हिस्से में गर्म पानी की बॉटल, हीटिंग पैड या गर्म कपड़े से सिकाई करें। आपको क्रैम्प्स में आराम महसूस होगा। पीरियड क्रैम्प्स से छुटकारा पाने के लिए ये सबसे आसान और कारगर तरीका है। (पीसीओएस के बारे में जानकारीपीर)
कच्चे पपीते का सेवन भी पीरियड पेन को दूर करने के लिए कारगर है। मिड साइकिल में अगर आप इसे खाती हैं तो पीरियड क्रैम्प्स कम हो सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को भी यह दूर करता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।