शरीर को ठीक प्रकार से काम करने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उनमें से एक है कैल्शियम। यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स में से एक है। अक्सर हम हड्डियों और दातों के सेहत के लिए कैल्शियम की जरूरत को सुनते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह हमारे दिल के लिए भी उतना ही जरूरी है। शरीर में कैल्शियम की कमी को मेडिकल लैंग्वेड में हाइपोकैल्सीमिया कहा जाता है, इससे दिल पर नेगेटिव असर पड़ता है। आइए जानते हैं, शरीर में कैल्शियम की कमी दिल पर क्या असर डालती है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से जानकारी ली । Dr Prateek Chaudhary,Senior consultant,Inrterventional cardiology,Asian hospital इस बारे में जानकारी दी है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि यह दिल की मांसपेशियों के सामान्य संकुचन और आराम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही दिल की विद्युत प्रणाली के काम को प्रभावित करताहै, जो दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है। साफ शब्दों में कहें, तो कैल्शियम दिल की मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और शरीर में रक्त पंप करने में मदद करता है।
कैल्शियम की कमी दिल की धड़कन को अनियमित कर सकती है, जिससे आतालता जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके कारण चक्कर आना, बेहोशी और यहां तक की दिल का दौरा भी पड़ सकता है। कैल्शियम दिल ककी मांसपेशियों के संकुचन के लिए जरूरी है,इसकी कमी होने से मांसपेशियां ढंक से सिकुड़ नहीं पाती हैं। जिससे हृदय की पंप करने की क्षमता कमजोर हो सकती है।बता दें कि वयस्त की अवस्था में शरीर को 1000 मिलीग्राम कैलेशियम की जरूरत होती है।
वयस्क की अवस्था में पहुंचने के बाद शरीर को प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...अगर आपको महसूस हो रहे हैं ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं गायनेकोलॉजिस्ट के पास
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद अक्सर होती है ब्लोटिंग, तो जानिए इसके पीछे कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।