आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?

अक्सर लोगों को आयरन की गोली लेने के बाद कब्ज की शिकायत हो जाती है। क्या आपको मालूम है कि ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-30, 16:56 IST
image

आयरन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिनरल है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है। वहीं अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से वह एनीमिया से पीड़ित हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं हर महीने ब्लीड करती है। जब आयरन की कमी होती है, तो सुस्ती, चक्कर और सांस लेने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं। आयरन की गोली खाने के बाद शुरू होती है, पेट से जुड़ी समस्या। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि आयरन की गोली खाने के बाद उन्हें कब्ज सता रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेली नहीं है। आइए जानते हैं कि आयरन की गोली आखिर कब्ज का कारण क्यों बनती है। इस बारे में होली फैमिली के डॉक्टर एजाज जानकारी दे रहे हैं।

आयरन की गोली खाने पर कब्ज क्यों होती है?

शरीर आयरन का 10 या 15 फ़ीसदी ही अवशोषण कर पता है। बाकी आयरन आंतों में रह जाता है, जिससे गट बैक्टीरिया प्रभावित होते हैं और इससे पाचन धीमा हो जाता है। इससे मल सख्त और सुखा हो जाता है, जिससे कब्ज होती है।

gas-and-bloating

एक्सपर्ट के मुताबिक आयरन की गोली कई बार पचती नहीं है। यह आंतों में सूजन और धीमा मूवमेंट पैदा कर सकती है, जिससे मल रुक जाता है। इस वजह से कब्ज की शिकायत हो जाती है

इसके अलावा जब पेट में आयरन अतिरिक्त मौजूद होता है, तो वह पानी को आंतों की ओर खींच सकता है। इस प्रक्रिया में बड़ी आंत यानी निचली आंत से पानी कम हो जाता है, जिससे मल सख्त हो जाता है और कब्ज की समस्या होने लगती है। यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जब आपके आहार में फाइबर की कमी हो।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में कब्ज कर रही है परेशान? हो सकते हैं ये कारण

कब्ज हो जाए तो क्या करें?

constipated

  • दिन में दो बार आयरन की गोली लेती हैं, तो एक बार ही लें।
  • फाइबर युक्त आहार खाएं जैसे फल, सब्जियां, चिया सीड्स
  • बहुत ज्यादा प्रोटीन न लें।
  • दिन भर में कम से कम 2 से 3 लिटर पानी लें।
  • प्रोबायोटिक्स जैसे, दही, छाछ लें। ये आंतों की सेहत को सुधारते हैं।

यह भी पढ़ें-जरा सुनिए! अगर आपके अंदर नजर आने लगे हैं ये 5 लक्षण, तो समझिए खराब होने लगी है मेंटल हेल्थ

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP