महिलाओं को इंटिमेट एरिया का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। जरा सी लापरवाही आपको समस्या में डाल सकती है। इनमें से एक समस्या है वजाइना में दर्द होना। अक्सर महिलाएं वजाइना में दर्द का अनुभव करती हैं। कई बार यह दर्द हल्का होता है तो कई बार बहुत ज्यादा हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की। चलिए जानते हैं वजाइना में दर्द महसूस होने के कुछ मुख्य करण। Dr Archana Dhawan Bajaj The Nurture IVF Clinic इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
वजाइना में दर्द के कारण
- वजाइनल पेन के कई कारण होते हैं। इसमें से एक कारण है वेजाइनल ड्राइनेस, जब बिना लुब्रिकेंट के फिजिकल रिलेशन बनाते हैं तो वेजाइना में दर्द का अनुभव हो सकता है। बता दें कि जब महिला मेनोपॉज वाले चरण में होती है, तब शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल तेजी से गिरता है। इसके कारण वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या होती है।
- सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के कारण भी वेजाइना में दर्द महसूस हो सकता है। इसके कारण महिलाओं को वजाइना,गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब में सूजन हो सकती है। इससे यूरिन पास करते वक्त दर्द महसूस हो सकता है।
- बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी वेजाइनल पेन हो सकता है। क्लैमाइडिया और गोनोरिया दो ऐसे बैक्टीरिया हैं जो योनि में इंफेक्शन पैदा करते हैं,इससे योनि और पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।
- यूटीआई बेहद आम सा संक्रमण है जो मूत्र मार्ग को प्रभावित करता है। इसके कारण भी योनि में दर्द हो सकता है। इस संक्रमण के कारण महिलाओं को पेशाब के दौरान दर्द महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?
- सर्वाइकल कैंसर भी योनि में दर्द का कारण बन जाता है। यह शुरुआत में हल्का हो सकता है,लेकिन कैंसर के बढ़ने के साथ-साथ इसका असर भी बढ़ता है। बता दें कि सर्वाइकल कैंसर तब होता है जब गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है और कैंसर का रूप धारण कर लेती है
- फाइब्रॉएड जिसे यूटेराइन फाइब्रॉइड्स कहा जाता है। 30 से 50 साल की महिलाएं इससे पीड़ित होती हैं। यह गर्भाशय की दीवारों में विकसित होते हैं और दर्द का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें-चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों