herzindagi
image

वजाइना में गीलापन महसूस क्यों होता है?

वजाइना में गीलापन सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, नहीं होता है। इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। क्या यह नॉर्मल है और ऐसा क्यों होता है, इस बार में डॉक्टर से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-21, 16:22 IST

Vaginal Wetness: वजाइना और वजाइनल हेल्थ से जुड़ी बातें करने में आज भी महिलाओं को झिझक महसूस होती है। यही कारण है कि इंटिमेट एरिया से जुड़ी परेशानियों के बारे में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं और सेक्शुअल रिलेशन से जुड़ी बातें करने में भी शर्म महसूस करती हैं। महिलाएं वजाइनल इंफेक्शन, इचिंग, पेन और भी न जाने कितनी दिक्कतों का सामना करती हैं, लेकिन इस बारे में बात करने से झिझकती हैं। असल में शरीर के किसी अन्य पार्ट की तरह, इंटिमेट एरिया भी शरीर का एक हिस्सा है और इससे जुड़ी दिक्कतों के बारे में भी साफतौर पर बात करना बहुत जरूरी है। वजाइना के आस-पास कालापन बढ़ना, वजाइना में गीलापन महसूस होना, दर्द और इचिंग होना आम दिक्कते हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर आपको वजाइना में अक्सर गीलापन महसूस होता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकता है। ऐसा सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन या प्लेजर के दौरान नहीं होता है बल्कि इसकी और भी वजहे होती हैं। इस बारे में हमने डॉक्टर से बात की और इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना में गीलापन क्यों महसूस होता है? (What is vaginal wetness and why it happen?)

why do i feel wet in vagina causes

  • डॉक्टर का कहना है कि अक्सर वजाइनल वेटनेस को सिर्फ, सेक्शुअल प्लेजर या फीमेल सेक्शुअल अराउजल से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, असल में ऐसा नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और हमेशा वजाइना में गीलापन महसूस होना सही नहीं है।
  • पीरियड्स शुरू होने से पहले या इसके खत्म होने के तुरंत बाद भी वजाइना में गीलापन महसूस हो सकता है। ऐसा हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण होता है।
  • दरअसल, वजाइना की सेल्स के भीतर, तरल पदार्थ यानी लिक्विड बनता है। यह वजाइना को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है। लेकिन, इसका बहुत अधिक रिलीज होना भी सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- वजाइना के आस-पास क्यों बढ़ रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें

Vaginal wetness Causes

  • कई बार योनि में सूजन आने की वजह से भी पीले रंग का लिक्विड निकलता है। इस कंडीशन में निकलने वाला यह लिक्विड चिपचिपा हो सकता है।
  • वजाइना में बहुत अधिक गीलापन, हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी महसूस हो सकता है। ऐसे में शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस रखना भी जरूरी है।
  • पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम भी वजाइना के गीले रहने की एक वजह हो सकता है। इस कंडीशन की वजह से न केवल वजाइना में गीलापन बना रहता है बल्कि पीरियड्स पर भी असर होता है।
  • बैक्टीरियल वेजिनोसिस यानी वजाइना इंफेक्शन की वजह से भी वजाइना से पतला और पानी जैसा स्त्राव होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना में बहुत अधिक गीलापन महसूस होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- वजाइना से बदबू क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानें

 

महिलाओं के लिए इंटिमेट हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इससे जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।