PMS Symptoms: पीरियड के दिनों में और इससे पहले, महिलाओं के मूड और फिजिकल हेल्थ में भी कई बदलाव हो सकते इस वक्त पर होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव का असर, महिलाओं के डाइजेशन, मूड, नींद और एनर्जी लेवल पर भी होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले या इस दौरान, सिरदर्द, बॉडी पेन, ब्लोटिंग और ब्रेस्ट पेन महसूस होता है। वहीं, कुछ के लक्षण इससे अलग हो सकते हैं। आपने अक्सर महसूस किया होगा कि पीरियड्स से पहले या मेंस्ट्रुएशन के वक्त, आपको गुस्सा और चिड़चिड़ापन ज्यादा महसूस होता है, बात-बात पर इरिटेशन होने लगती है और कई बार किसी काम को करने का मन भी नहीं करता है। अगर आपको ऐसा फील होता है, तो पहले जो यह जान लीजिए कि आप अकेली नहीं हैं। पीरियड से दिनों में या इससे पहले काफी महिलाओं को चिड़चिड़ापन महसूस होता है। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
पीरियड्स में और इससे पहले चिड़चिड़ापन क्यों महसूस होता है? (Why am I so irritable before my period?)
- पीरियड्स से पहले और इस दौरान कई महिलाओं को बहुत चिड़चिड़ापन महसूस होता है या कई बार छोटी-छोटी बात पर इरिटेशन होती है और गुस्सा आता है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड से पहले या इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण चिड़चिड़ापन महसूस होता है। दरअसल, इस समय पर शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम-ज्यादा होता रहता है और इसके कारण भी मूड पर असर होता है।
- इस समय पर शरीर में हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल भी कम होने लगता है। वहीं, स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने लगता है और इसके कारण चिड़चिड़ापन और मूड में बदलाव महसूस हो सकता है।
- कई महिलाओं को प्री-मेंस्ट्रुअल फेज में तो कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ऐसा महसूस होता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
- इस समय पर महसूस होने वाली कमजोरी और दर्द के कारण भी मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अक्सर जब हम डिस्कम्फर्ट या दर्द में होते हैं, तो इसके कारण भी इमोशनली डिस्टर्ब महसूस करते हैं।
- डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको ऐसा बहुत अधिक महसूस होता है और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- पीएमएस के लक्षण बहुत अधिक महसूस होने या पीरियड्स में अधिक तकलीफ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना और समझना जरूरी है।
पीरियड्स के दौरान और इससे पहले नजर आने वाले लक्षण, सेहत से जुड़े कई जरूरी संकेत देते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों