बहुत ऐसे लोग हैं जो रोटी से ज्यादा चावल खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो कच्चा चावल खाते हैं। अक्सर महिलाओं को कच्चा चावल खाते हुए देखा जाता है। मैने अक्सर अपनी बड़ी बहन को करते हुए देखा है। चाहे उसे घर के लोग कितना भी मना कर लें, वह चावल धोते वक्त मुंह में डाल ही लेती है। ये आदत सुनने में मामूली लग सकती है। लेकिन इसके पीछे कोई बीमारी भी हो सकती है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं, कि कच्चा चावल खाने का मतलब क्या होता है। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट काजल अग्रवाल बताती हैं कि अगर किसी को कच्चा चावल खाने का मन बार-बार करता है, तो इसका मतलब है कि उसके शरीर में आयरन की कमी है। आयरन की कमी के चलते कुछ लोग कच्चे चावल के साथ ही, मिट्टी और बर्फ खाने लगते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो पिका नाम की स्थिति दिखाई देती है। जिसमें गैर खाद्य पदार्थ चीजों की क्रेविंग महसूस होती है। अगर आप को भी कच्चा चावल खाना पसंद आता है या फिर आपके घर में कोई ऐसा करता है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। क्योंकि, कच्चे चावल में एंटी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिससे और भी दिक्कत बढ़ सकती है। अक्सर कच्चा चावल खाने की क्रेविंग गर्भवती महिलाओं में देखने को मिलती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-ये संकेत चीखकर बता रहे हैं शरीर चुपके से हो रहा है डायबिटीज का शिकार
अगर आपको खुद के अंदर ये लक्षण महसूस हो रहे हों, तो बाकी लक्षणों पर भी गौर करें, जैसे चक्कर आना, कमजोरी, हाथ पैर में दर्द, ऊर्जा की कमी, सांस लेने में दिक्कत। अगर ये सभी लक्षण नजर आए तो, तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इसे भी पढ़ें-क्या आपके भी उंगलियों पर दिखाई देते हैं ये काले धब्बे? शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।