राजधानी या देश के किसी अन्य शहर में बारिश का आना मतलब साथ में कई बीमारियों को लाना। उन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है डेंगू बुखार। जी हां बारिश के शुरुआत होने पर जगह-जगह डेंगू बुखार का प्रकोप आजकल बहुत तेजी से फैल रहा है। डेंगू वायरस के संक्रमण से होता है, जो मादा ऐडीस मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके मच्छर दिन के समय में काटते हैं। इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी और जोड़ों में दर्द होती है, और शरीर के प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। ऐसे में डेंगू होने पर सबसे पहले यहीं ख्याल आता है कि कौन से चीजों का सेवन करना चाहिए और कौन से चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि डेंगू होने पर किन चीजों को टाटा-बाय-बाय करना होगा और किन चीजों को अपने घर में रखना होगा। तो चलिए जानते हैं-
ये भी पढ़ें: डेंगू के बाद अब ये मच्छर मचाने वाला है तबाही
डेंगू में इन चीजों को खाएं
अनार पोषक तत्वों और मिनरल से भरपूर होता है जो शरीर को आवश्यक एनर्जी प्रदान करता है। अनार के सेवन से थकावट और थकान कम हो जाती है। अनार आयरन युक्त होता है जो बॉडी के ब्लड के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्लेटलेट्स के गिरते लेवल को भी कम करता है जो डेंगू के लिए सही माना जाता है।
पपीता का पत्ता डेंगू के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह एंजाइमों से भरपूर होता है, जो डाइजेशन में हेल्प करता है। पपीता का पत्ता शरीर के प्लेटलेट्स बढ़ाने में हेल्प करता है। पेट को फूलने और डाइजेशन संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। ताजा और हरा पपीता का रस डेंगू में सबसे ज्यादा असरदार होता है। पपीता के पत्ते का रस भी बॉडी में लगभग 30 मिली प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करता है।
डेंगू होने पर डॉक्टर सबसे पहले बोलते हैं कि जितना हो सके लिक्विड़ और पानी का सेवन करे। नारियल पानी भी उसी क्रम में आता है। नारियल का पानी इलेक्ट्रोलाइट्स और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो डेंगू में शरीर के लिए हेल्पफुल माना जाता है।
डेंगू में शरीर को विटामिन की खास जरुरत होती है, और संतरा इसका सरल उपाय है। जी हां संतरे में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके रस से डेंगू वायरस के इलाज और उसे खत्म करने में भी मदद मिलता है।
यह विडियो भी देखें
किसी भी फल और सब्जी के पत्ते शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। पालक भी उन्हीं में से एक है। पालक में आयरन काफी मात्रा में होता है। पालक डेंगू के बुखार में काफी हद तक सुधार करता है। यह प्लेटलेट लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है।
हल्दी जितनी मामूली दिखती है उतना होती नहीं है। हल्दी तकरीबन हजारों उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है साथ में इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते है। हल्दी एंटीसेप्टिक से भरपूर होती है। यही वजह है कि इसका महत्व अधिक होता है। डेंगू होने पर इसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर को खासा फायदा होता है। यह दूध के साथ तेजी से डेंगू में शरीर को हेल्प करता है।
मेथी भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। डेंगू होने पर शरीर को सबसे अधिक आराम चाहिए होता है। मेथी इसके लिए बेस्ट मानी जाती है। मेथी के सेवन से डेंगू में नींद अच्छी आती है। साथ ही यह बुखार को स्थिर करने के लिए भी जानी जाती है।
ब्रोकली विटामिन का एक बेहतर स्रोत है। ब्रोकली प्लेटलेट्स को बनाने में हेल्प करती है। अगर प्लेटलेट काउंट में तेज गिरावट है, तो ब्रोकली को डेंगू के रोगी को दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए।
इन चीजों का सेवन कभी ना करे
आपके शरीर को बहुत सारे तरल पदार्थों की जरुरत होती है, कैफीनयुक्त पेय पदार्थ की नहीं। मसलन- चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिक्स और शराब का सेवन कतई ना करे। इससे शरीर को खासा नुकसान पहुंचता है। डेंगू में कैफीनयुक्त पेय शरीर के लड़ने की क्षमता को कमजोर करता है।
इसे भी पढ़ें: क्यों कुछ लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं?
डेंगू के दौरान हमेशा हल्के भोजन का चुनाव करना चाहिए। इसलिए डेंगू में तला हुआ खाना शरीर के लिए सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। तले हुए भोजन में अधिक फैट होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है। इसलिए डेंगू में ऑयली/तला हुआ भोजन ना खाएं।
डेंगू में नॉनवेज भोजन को सेवन भूलकर भी ना करे। जितना हो सके तरल पदार्थ को ही अपने भोजन में शामिल करे। नॉनवेज मसालायुक्त खाना होता है जो हेल्थ के लिए सही नहीं होता है।
अक्सर बीमारी में कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है। लेकिन डेंगू में यही मसालेदार खाना शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसके खाने से पेट में एसिड (गैस) बनती है। ऐसे में डेंगू के दौरान दो-दो बीमारियों से लड़ना पड़ जाता है। इसलिए डेंगू में मसालेदार खाने से बचे।
अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि डेंगू में आपको किन चीजों को लेना हैं और किन चीजों से बचना है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।