Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

कैसे स्‍क‍िन को बेदाग बनाता है संतरे का छ‍िलका? इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, द‍िखेगा फर्क

सर्दियों में ज्यादातर लोग संतरा खूब खाते हैं, लेकिन इसका छिलका (Orange Peel) भी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसमें व‍िटाम‍िन सी और नेचुरल ऑयल्‍स मौजूद होते हैं, जो स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप चेहरे पर इसका इस्‍तेमाल कैसे कर सकती हैं।
Updated:- 2025-12-02, 14:54 IST
image

सर्दियों में बाजारों में कई तरह के फ्रूट्स म‍िलते हैं। अमरूद से लेकर स्ट्रॉबेरी तक, सबकी खूब ड‍िमांड रहती है। संतरा भी उन्‍हीं में से एक है। ये स‍िर्फ हमारे सेहत को ही नहीं, स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है। स‍िर्फ फल ही नहीं, इसके छ‍िलके भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनके छ‍िलकों का आप कई तरीकों से इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें क‍ि इनमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं।

ऐसे में ये आपको नेचुरल ग्‍लाेइंग स्‍क‍िन द‍िलाने में मददगार हो सकते हैं। ये छिलके ओपन पोर्स को टाइट करते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल्स को दूर रखते हैं। लखनऊ में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी और हेयर एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि आप 5 तरीकों से संतरे के छ‍िलकों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

orange peel benefits for glowing skin (1)

संतरे के छिलके का फेस पैक

अगर आपकी स्किन पर पिग्मेंटेशन, सनटैन या पुराने निशान हैं, तो संतरे के छिलके का फेस पैक आपके ल‍िए वरदान से कम नहीं है। एक चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच दही और थोड़ी सी हल्‍दी को एक साथ म‍िला लें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन टोन बराबर होती है और आपको प्राकृत‍िक न‍िखार म‍िलता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्‍क‍िन की ड्राइनेस होगी कम, हल्‍दी में म‍िलाकर लगाएं ये 5 चीजें; मलाई जैसी म‍िलेगी कोमलता

ऑरेंज पील और हनी हनी क्लेंजर

अगर आप केमिकल वाले फेसवॉश नहीं इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आपके ल‍िए ये तरीका एकदम बेस्ट है। एक चम्मच संतरे का छिलका पाउडर और आधे चम्मच शहद को म‍िक्‍स करके चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें और बाद में सादे पानी से धो लें। इससे पोर्स की गंदगी न‍िकल जाती है।

ऑरेंज पील और गुलाबजल टोनर

अगर आपके चेहरे पर बड़े पोर्स हैं या आपकी स्‍क‍िन पर ज्‍यादा ऑयल न‍िकलता है, तो ये टोनर आपके काम आ सकता है। एक चम्मच छिलका पाउडर में थोड़ा सा गुलाबजल मिला लें। इसे पांच मिनट चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इससे पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे पर चिपचिपाहट कम होती है।

glowing skin remedies in winter (1)

क्‍या म‍िलेगा फायदा?

  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा
  • दाग-धब्बे दूर होंगे
  • स्किन सॉफ्ट और ब्राइट दिखेगी
  • पोर्स टाइट होंगे
  • टैनिंग कम होगी
  • झुर्रियां कम होंगी
  • ऑयल से म‍िलेगा छुटकारा

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अब नहीं होगी टैनिंग, बस घर पर इन 3 चीजों से बनाएं देसी Sunscreen और पाएं बेदाग निखार

तो आप संतरे के छ‍िलकों से कई द‍िक्‍कतों काे दूर कर सकती हैं। हालांक‍ि, ध्‍यान रखें क‍ि हर नई चीज स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि कोई एलर्जी न हो।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।