पीरियड्स यानी महीने के वो मुश्किल दिन...दर्द, हैवी फ्लो, मूड स्विंग्स, ऐंठन और भी न जाने क्या क्या...। इन दिनों के बारे में अक्सर हम लड़कियां इसी तरह बात करती हैं। इन मुश्किलों दिनों में लीकेज से बचने के लिए महिलाएं पीरियड पेंटीज, पैड्स, टेंपून या मेंस्ट्रुअल कप जैसी विकल्पों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनमें से जो भी ऑप्शन आपके लिए कम्फर्टेबल हो, आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मेंस्ट्रअल कप का इस्तेमाल आजकल काफी चलन में है क्योंकि इससे फ्लो भी लंबे समय तक अब्जॉर्ब हो जाता है और रैशेज व इचिंग जैसी दिक्कत भी नहीं होती है। हालांकि, इसे लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल रहते हैं जैसे कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है...क्या यह सेफ है...क्या इसे लगाने और निकालने में दर्द होता है...कहीं ये वजाइना में फंस तो नहीं जाता है? इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की और उसी बातचीत के आधार पर हम आपकी हर शंका का समाधान लेकर आए हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
पहला सवाल अक्सर यही होता है कि आखिर मेंस्ट्रुअल कप क्या है, तो आपको बता दें कि यह रबर, सिलिकॉन या लैटेक्स से बना एक छोटा, लचीला कोन शेप या सी-शेप कप है। यह एक रियूजेबल प्रोडक्ट है। यह पीरियड के दिनों में फ्लो को बाहर आने से रोकता है। इसमें ब्लड अब्जॉर्ब होने की जगह इकट्ठा हो जाता है। इसे महिलाएं पीरियड्स के दिनों में वजाइना के अंदर इंसर्ट करती हैं। आजकल महिलाएं हैवी फ्लो के दिनों में इसका काफी इस्तेमाल करने लगी है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप फंस जाए, तो क्या करना चाहिए?
5-6 घंटे बाद आपको मेंस्ट्रुअल कप को खाली करना है। इसके लिए हाथों को अच्छे से वॉश करें और उंगली को वजाइना को अंदर ले जाकर इसका बेस बाहर निकालें। कप को धीरे-धीरे नीचे खिसकाएं। आपको इसे धीरे-धीरे ही बाहर खींचना है वरना ब्लड गिर सकता है।
वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल, सावधानी से करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।