herzindagi
image

क्या आप जानती हैं कि मेंस्ट्रुअल कप क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं?

पीरियड्स के दिनों में ब्लड फ्लो को अब्जॉर्ब करने के लिए मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं। महिलाएं इन दिनों में पैड्स, पीरियड पेंटीज, मेंस्ट्रुअल कप और टेंपून जैसे ऑपशन्स का इस्तेमाल करती हैं। मेंस्ट्रुअल कप क्या होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 14:37 IST

पीरियड्स यानी महीने के वो मुश्किल दिन...दर्द, हैवी फ्लो, मूड स्विंग्स, ऐंठन और भी न जाने क्या क्या...। इन दिनों के बारे में अक्सर हम लड़कियां इसी तरह बात करती हैं। इन मुश्किलों दिनों में लीकेज से बचने के लिए महिलाएं पीरियड पेंटीज, पैड्स, टेंपून या मेंस्ट्रुअल कप जैसी विकल्पों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनमें से जो भी ऑप्शन आपके लिए कम्फर्टेबल हो, आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मेंस्ट्रअल कप का इस्तेमाल आजकल काफी चलन में है क्योंकि इससे फ्लो भी लंबे समय तक अब्जॉर्ब हो जाता है और रैशेज व इचिंग जैसी दिक्कत भी नहीं होती है। हालांकि, इसे लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल रहते हैं जैसे कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है...क्या यह सेफ है...क्या इसे लगाने और निकालने में दर्द होता है...कहीं ये वजाइना में फंस तो नहीं जाता है? इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की और उसी बातचीत के आधार पर हम आपकी हर शंका का समाधान लेकर आए हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

मेंस्ट्रुअल कप क्या होता है?

what is menstrual cup kya hai

पहला सवाल अक्सर यही होता है कि आखिर मेंस्ट्रुअल कप क्या है, तो आपको बता दें कि यह रबर, सिलिकॉन या लैटेक्स से बना एक छोटा, लचीला कोन शेप या सी-शेप कप है। यह एक रियूजेबल प्रोडक्ट है। यह पीरियड के दिनों में फ्लो को बाहर आने से रोकता है। इसमें ब्लड अब्जॉर्ब होने की जगह इकट्ठा हो जाता है। इसे महिलाएं पीरियड्स के दिनों में वजाइना के अंदर इंसर्ट करती हैं। आजकल महिलाएं हैवी फ्लो के दिनों में इसका काफी इस्तेमाल करने लगी है।

ह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान कितने घंटों में बदलना चाहिए पैड? जानें मेंस्ट्रुअल हेल्थ से जुड़े ऐसे सवालों के जवाब जो अक्सर पूछने से कतराती हैं महिलाएं

मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कैसे करें?

how to use menstrual cup guidelines

  • मेंस्ट्रुअल कप को वजाइना में इंसर्ट करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे हल्का सा मोड़कर आपको वजाइना में इंसर्ट करना है। इसके मैनुअल को सभी इंस्ट्रक्शन लिखे होते हैं। आपको उन्हें अच्छे से फॉलो करें।
  • कप को बीच से मोड़कर सी शेप में लाएं और फिर इसे आपको ऊपर की ओर इंसर्ट करना है। आप ऐसा टॉयलेट सीट पर बैठकर या स्क्वाट की पोजिशन में कर सकती हैं। धीरे-धीरे इसे ऊपर वजाइना में इंसर्ट करें। कप अंदर जाकर खुद ही खुल जाएगा।
  • इसे लगाने से पहले कप को अच्छे से स्टेरिलाइज्ड करें और हाथों को भी अच्छे से धोएं।
  • मेंस्ट्रुअल कप के साइज अलग-अलग होते हैं। आप सही साइज के कप का ही इस्तेमाल करें वरना लीकेज हो सकती है।
  • मेंस्ट्रुअल कप को हर 6-8 घंटे में खाली करना जरूरी है। इसका ध्यान रखें।
  • इसे सही तरह से लगाना बहुत जरूरी है वरना यह जलन और इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है।
  • आमतौर पर यह वजाइना में नहीं फंसता है लेकिन फिर भी अगर आपके साथ ऐसा हो जाए, तो पैनिक न करें। स्क्वाट पोजिशन में बैठें और कप के बाहर के हिस्से को ढूंढें। उंगली से इसे बाहर की और निकालने की कोशिश करें। अगर यह ज्यादा अंदर चला गया है, तो थोड़ा प्रेशर लगाकर इसे बाहर की ओर लाने की कोशिश करें।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप फंस जाए, तो क्या करना चाहिए?

मेंस्ट्रुअल कप को कैसे खाली करें?

how to use menstrual cup guidelines

5-6 घंटे बाद आपको मेंस्ट्रुअल कप को खाली करना है। इसके लिए हाथों को अच्छे से वॉश करें और उंगली को वजाइना को अंदर ले जाकर इसका बेस बाहर निकालें। कप को धीरे-धीरे नीचे खिसकाएं। आपको इसे धीरे-धीरे ही बाहर खींचना है वरना ब्लड गिर सकता है।

 

 

वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल, सावधानी से करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।