क्या होता है Lean PCOS? जानें इसके लक्षण

Lean PCOS और PCOS के बीच बहुत छोटा सा अंतर होता है। Lean PCOS के लक्षण लगभग PCOS जैसे ही होते हैं। इसे ठीक करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है।

 
what is lean pcos know its symptoms

PCOS एक कॉमन एंडोक्राइन डिसऑर्डर है। इसकी वजह से महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। इस डिसऑर्डर में महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन हार्मोन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इस हार्मोनल डिसऑर्डर के कई शुरुआत लक्षणों को महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं, जिसके चलते परेशानी और बढ़ जाती है। अनियमित जीवनशैली, खानपान की गलत आदतों और तनाव के कारण पीसीओएस की समस्या हो सकती है। ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि PCOS की परेशानी का सीधा संबंध ओवरी में सिस्ट बनने और वजन बढ़ने से है।

आपको बता दें कि इन दोनों लक्षणों के बिना भी आपको PCOS की समस्या हो सकती है। Lean PCOS क्या होता है? Lean PCOS और PCOS के बीच क्या अंतर होता है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

Lean PCOS क्या होता है?

lean pcos symptoms

PCOS हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी एक समस्या है। जिसमें ओवरी में कई सिस्ट बन जाती हैं और शरीर में एंड्रोजन हार्मोन की अधिकता होती है। लेकिन इसके साथ ही वजन भी बढ़ता है। वहीं, अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सामान्य है या फिर सामान्य से भी कम है, लेकिन फिर भी आपको PCOS के लक्षण हैं, तो इसे Lean PCOS कहा जाता है।

Lean PCOS के लक्षण

differences between pcos and lean pcos

अक्सर महिलाएं Lean PCOS के लक्षणों को समझ नहीं पाती हैं। इसके पीछे वजह है कि ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि वजन सही होने पर उन्हें PCOS या PCOD की समस्या नहीं हो सकती हैं। लेकिन आपको बता दें अगर आपको अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर बाल, एक्ने जैसी समस्याएं हैं, लेकिन आपका वजन सामान्य है, तो आप Lean PCOS की शिकार हो सकती हैं। Lean PCOS से ग्रसित महिलाओं को भी डायबिटीज, दिल की बीमारियों और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

Lean PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस

हालांकि, ज्यादातर मामलों में इंसुलिन रेजिस्टेंस को मोटापे से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन Lean PCOS में महिलाएं, वजन कम होने के बावजूद, इंसुलिन रेजिस्टेंस से परेशान हो सकती हैं। ओवरवेट न होने के बावजूद इन महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है। इसलिए इन्हें इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अगर आपको पीसीओएस की समस्या है आज ही से बंद करें ये एक काम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP