क्या है Bleeding Eye Virus? जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

कोरोना वायरस के कहर से अभी दुनिया संभली ही थी कि एक और वायरस तबाही मचाने को तैयार है। अफ्रीकी देश रवांडा में मारबर्ग का कहर देखने को मिल रहा है। इससे बड़ी तादाद में लोग प्रभावित हो रहे हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीमारी को ब्लीडिंग आई वायरस के नाम से भी जाना जाता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से। इस बारे Dr.p Bhasin Ratan Jyoti Netralaya Opthalmic Institute & Research Centre in Prem Nagar जानकारी दे रही हैं।
क्या है Bleeding Eye Virus?
एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्लीडिंग आई वायरस का साइंटिफिक नाम हेमोरेजिक कंजक्टिवाइटिस है। यह एक तरह का वायरल संक्रमण है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मारबर्ग वायरस इबोला वायरस की फैमिली से जुड़ा है। जो वायरल हेमरेजिक फीवर का कारण बनता है। यह वायरस लोगों के ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है और इंटरनल ब्लीडिंग जैसी कंडीशन पैदा करता है।
यह वायरल जूनोटिक है यानी यह जानवरों से इंसानों में फैलता है। खासकर के चमगादड़ों से पैदा होता है, उनके खून, लार और यूरिन के संपर्क में आने से इंसान संक्रमित हो जाते हैं। मामला गंभीर होने पर व्यक्ति की जान भी चली जाती है। इसे आई ब्लीडिंग वायरस इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे संक्रमित होने पर आंखों से खून बहने जैसे लक्षण पैदा होते हैं, आंखों के सफेद भाग में खून जम जाता है।
Bleeding Eye Virus के लक्षण क्या है
- वजन में अचानक गिरावट
- मेंटल कन्फ्यूजन
- सिर दर्द
- मतली
- उल्टी
- चक्कर
- आंखों में लालिमा
- धुंधला दिखाई देना
- गंभीर मामले में आंख,नाक से खून आना
यह भी पढ़ें-क्यों दिन के बजाय रात को ही ज्यादा बिगड़ती है तबियत? डॉक्टर से जानें
कैसे करें बचाव?
एक्सपर्ट के मुताबिक इसके लिए अब तक कोई भी टीका या वैक्सीन नहीं बनी है, फिल्हाल इससे बचाव का तरीका है कि आप संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचें, ऐसी जगह पर ना जाएं जहां पर इस वायरस का कहर है। मास्क का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें
यह भी पढ़ें-ठंड आते ही क्यों बढ़ने लगता है जोड़ों का दर्द?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।