हमारा शरीर किसी मशीन की तरह है और जैसे मशीन को चलाने के लिए तेल या फिर इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत होती है वैसे ही शरीर को चलाने के लिए भी हमें न्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स की जरूरत होती है। शरीर में अगर किसी चीज की कमी होती है तो उसके संकेत आसानी से हमें दिखने लगते हैं, लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि ये संकेत क्या हैं?
अगर शरीर में हो रही है आयरन की कमी तो स्किन पर दिखेंगे ऐसे लक्षण
अगर हमारे शरीर में किसी चीज की कमी हो रही है तो शरीर उसके लक्षण बहुत ही आसानी से दिखा देता है। बस हमें उन्हें पहचानने की जरूरत है।
अगर बात महिलाओं की करें तो अधिकतर महिलाओं को आयरन की कमी होती है। पीरियड्स के कारण, हैवी वर्क लोड के कारण, बहुत ज्यादा स्ट्रेस के कारण आयरन की कमी शरीर में हो सकती है। पर इस कमी का पता कैसे चल सकता है? सिर्फ ब्लड टेस्ट करवाने या फिर डॉक्टरी चेकअप करवाना ही ऑप्शन नहीं है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो आपका शरीर कुछ खास तरह के लक्षण आपको दिखाएगा। स्किन और बालों से इसका पता आसानी से चल सकता है।
Dermafollix skin & hair transplant क्लीनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने ये बताया है कि आयरन की कमी होने पर महिलाओं की स्किन और बालों में किस तरह के लक्षण दिखते हैं।
1. बालों का झड़ना
आयरन की कमी के कारण बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं। वैसे तो ये कई कारणों से होता है, लेकिन अगर आपको बाल एकदम से बहुत ज्यादा झड़ते समझ आएं तो आप आयरन का टेस्ट जरूर करवा लें।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में खाएंगी ये 5 तरह के फूड्स तो नहीं होगी आयरन की कमी
2. डार्क सर्कल्स की समस्या
एनीमिया होने पर एक संकेत जो हमारे चेहरे पर दिखने लगता है वो है डार्क सर्कल का होना। अगर आपके पहले से डार्क सर्कल रहे हैं तो ये एनीमिया होने पर और बढ़ जाएंगे। दरअसल, एनीमिया होने पर खून की ऑक्सीजन कैरी करने की कैपेसिटी खत्म हो जाती है। ऐसे में अंडर आई एरिया की तरफ ऑक्सीजन कम पहुंचता है और ये एरिया डार्क होता जाता है।
3. स्किन दिखती है ज्यादा सफेद
आयरन की कमी के कारण स्किन पर भी असर होता है। आपकी स्किन ज्यादा सफेद दिखने लगती है और इसमें से चमक चली जाती है। हम जीभ को भी चेक कर सकते हैं क्योंकि ये भी पहले के मुकाबले ज्यादा सफेद दिखती है।
4. नाखूनों पर दिखता है ये लक्षण
अगर शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो नाखून टूटने लगेंगे और ये सिर्फ ऊपर से ही नहीं बल्कि बीच में से भी खुरदुरे दिखेंगे। ये काफी कच्चे होंगे और बहुत ही आसानी से इन्हें तोड़ा जा सकेगा।
View this post on Instagram
5. स्किन ड्राईनेस और खुजली
अगर शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई और खुजली वाली दिखेगी। ये उन मरीजों में ज्यादा कॉमन है जिन्हें पहले से ही एक्जिमा या फिर एटोपिक डर्मेटाइटिस है। स्किन से जुड़ी किसी बीमारी के कारण ये समस्या और बढ़ सकती है।
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट सोर्स
डॉक्टर आंचल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डाइट से मिलने वाले आयरन सोर्स बताए हैं।
इसे जरूर पढ़ें- डेली डाइट में आयरन इनटेक बढ़ाने के लिए इन हैक्स की लें मदद
वेजिटेरियन डाइट
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, सोयाबीन, दाल, बीन्स, साबुत अनाज और नट्स खाना अच्छा होगा। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है।
नॉन-वेजिटेरियन डाइट
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन डाइट लेती हैं तो अंडे, चिकन और सीफूड में भरपूर मात्रा में आयरन होता है।
वैसे तो आयरन से जुड़े कई सप्लीमेंट्स भी होते हैं, लेकिन उन्हें बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं लेना चाहिए। आयरन सप्लीमेंट्स को लेने का समय और अवधि आपको डॉक्टर ही बताएगा।
Recommended Video
वैसे तो महिलाओं के शरीर को कई विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है, लेकिन आयरन की कमी सबसे ज्यादा परेशान कर सकती है। अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।