पेशाब का रंग क्लियर होने का मतलब क्या होता है?

पेशाब का रंग आपकी सेहत के बार में बहुत कुछ कहता है। अक्सर जब पेशाब का रंग गाढ़ा होता है, तो हम समझते हैं कि कोई चिंता की बात है, लेकिन पेशाब का रंग एकदम क्लियर वाइट है,तो इसका मतलब क्या होता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-02, 17:01 IST
image

हमारा शरीर एक मशीन की तरह है। जब वह एकदम ठीक रहता है, तब भी संकेत नजर आते हैं और जब उसमें गड़बड़ी होती है तब भी हमें गड़बड़ी दिखाई दे जाती है। यह संकेत हमें अलग-अलग रूप में दिखाई देते हैं। जैसे पेशाब का रंग, अक्सर सेहत से जोड़कर देखा जाता है। जब भी लोग पीला या गाढ़ा पेशाब देखते हैं, तो समझ आता है कि कहीं ना कहीं कुछ तो गड़बड़ है। लेकिन क्या हो जब आपका पेशाब एकदम पानी जैसा साफ और सफेद हो। क्या यह आपके सेहतमंद होने की तरफ इशारा करता है? आपने कभी न कभी देखा होगा कि पेशाब एकदम साफ है। आइए जानते हैं। इस बारे में हमें जानकारी दे रही है हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल।

पेशाब का रंग क्लियर होने का मतलब क्या होता है?

एक्सपर्ट बताती है की पेशाब का रंग हमारे सेहत की जानकारी देता है। आमतौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होना चाहिए। इसका मतलब है कि शरीर में सब ठीक है।

  • हल्का पीला- सब नॉर्मल है।

  • गाढ़ा पीला- पानी की कमी है

  • क्लाउडी - यूटीआई या किसी तरह का संक्रमण

  • लाल - ब्लैडर कैंसर या किसी फूड की वजह से

  • क्लियर वाइट- मतलब आपने बहुत ज्यादा खुद को हाइड्रेट कर लिया है।

जब आप बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो किडनी एक्स्ट्रा पानी को बाहर निकाल देती है। इससे पेशाब एकदम पानी जैसा और रंगहीन हो जाता है। लगातार ओवर हाइड्रेशन से इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस गड़बड़ा सकता है, जिससे थकावट कमजोरी और सिरदर्द महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?

urine white means

इसके अलावा डायबिटीज इंसिपिडस में ऐसा होता है, जब आपको बार-बार प्यास लगती है और आप बार बार पेशबा करते हैं, तो यूरिन बहुत साफ हो जाता है।

कभी कभार पेशाब का एकदम साफ होना नॉर्मल माना जाता है। खासकर जब गर्मियों में प्यास ज्यादा लगती है। लेकिन, अगर ऐसा रोजाना हो रहा है, तो शरीर के संकेतों को समझें और डॉक्टर से जांच करवाएं।

यह भी पढ़ें-क्या आप भी रोक लेती हैं मल ? जान लीजिए इसके नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP