क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?

इंटिमेसी बेशक किसी भी कपल के रिश्ते को मजबूत करते हैं। फिजिकल इंटिमेसी के पल किसी भी कपल के लिए खास होते हैं और फिजिकली, इमोशनली और मेंटली भी दोनों को करीब लाते हैं। इंटिमेसी को समझने का तरीका बेशक महिला और पुरुषों को लिए थोड़ा अलग हो सकता है। लेकिन, यह दोनों के लिए ही जरूरी है। लंबे समय तक फिजिकल रिलेशन न बनाने के चलते महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं और इससे मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी बुरा असर हो सकता है। वहीं, इंटिमेसी के बाद महिलाओं के शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव भी आते हैं। सेक्शुअल रिलेशन सिर्फ एक फिजिकल एक्टिविटी नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। यह कपल के बीच जुड़ाव को बढ़ाता है। सेक्शुअल रिलेशन के दौरान छोटी-छोटी कुछ बातें जहां आपके अनुभव को अच्छा बना सकती हैं। वहीं, कुछ गलतियां इसे आपके लिए मुश्किल बनाती है और इनका असर आपकी सेहत और सेक्शुअल हेल्थ पर भी होता है। सेक्शुअल रिलेशन के पल किसी भी कपल के लिए काफी खूबसूरत होते हैं। इंफेक्शन और किसी अन्य मुश्किल से बचने के लिए, इस दौरान और इसके बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। क्या आप जानती हैं कि इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर महिलाओं को क्या करना चाहिए?

- सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन जरूर पास करें। इसका प्रेग्नेंसी के चांसेज से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, ऐसा करने से अगर कोई बैक्टीरिया इंटिमेसी के दौरान यूरिन ट्रैक तक पहुंच गया है, तो वह बाहर निकल जाता है। अगर आप इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर ऐसा करती हैं, तो संक्रमण का खतरा कम होता है।
- इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर आपको वजाइना की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। आपको बाहरी लेयर को हल्के गुनगुने पानी से साफ करना है। किसी केमिकल वाले साबुन या वॉश का इस्तेमाल न करें। इससे वजाइना का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है।
- इसके बाद साफ और मुलायम टॉवल से प्राइवेट एरिया को पोंछ लें।
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद आप पैंटी भी जरूर बदलें। इंटिमेसी के बाद साफ और कॉटन वाली पैंटी पहनें ताकि त्वचा सांस ले पाए और बैक्टीरियल ग्रोथ न हो।
यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान इन गलतियों से बढ़ सकता है यूटीआई का खतरा, डॉक्टर के बताए टिप्स से करें बचाव

- इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर महिलाओं को पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और यूरिन के जरिए बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं जिससे यूटीआई का खतरा कम होता है।
- इंटिमेसी के बाद कुछ देर आराम करना भी जरूरी है। आप बॉडी को रिलैक्स होने का टाइम दें। यह मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से ही जरूरी है।
- इंटिमेसी के बाद अगर आपको जलन, खुजली, अजीब डिस्चार्ज या यूरिन पास करने में दर्द सा महसूस हो, तो ये संक्रमण का संकेत हो सकते हैं। इन पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना में आ जाती है सूजन? जानें कारण और बचाव के उपाय
सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं को इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं को क्या करना चाहिए?
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करें और प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से वॉश करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।