गर्मियों में पेशाब का रंग नारंगी क्यों हो जाता है? हो सकते हैं ये कारण

गर्मियों में शरीर में कई तरह की दिक्कत होती है। इन्हीं में से एक है पेशाब का रंग बदलना। कुछ लोगों के पेशाब का रंग नारंगी दिखने लगता है। आइए जानते हैं इसके संभावित कारण क्या हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-23, 13:57 IST
image

गर्मियों का मौसम...सितम ढा रहा है। चिलचिलाती धूप और पसीने से हर कोई तरबतर रहता है। इसके अलावा भी शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो परेशान करने वाले हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है पेशाब का रंग बदल जाना। आपने भी कई बार ध्यान दिया होगा कि गर्मियों में पेशाब पहले से ज्यादा गहरा, यहां तक कि नारंगी रंग का दिखने लगता है। अगर ऐसा होता है, तो यह जानना जरूरी है कि ऐसा क्यों होता है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि गर्मियों में पेशाब का रंग गाढ़ा या नारंगी रंग में क्यों बदल जाता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। डॉक्टर गरिमा अग्रवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में पेशाब का रंग नारंगी क्यों हो जाता है?

urine color change in summer

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नारंगी रंग के पेशाब का सबसे आम और सीधा कारण है। जब गर्मी बढ़ती है,तो शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना निकलता है, इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वहीं पानी की कमी होने पर किडनी पानी को बचाने की कोशिश करते हैं, जिससे पेशाब गाढ़ा हो जाता और उसका रंग पीला या नारंगी दिखने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ जाएं कि आपके शरीर को पानी की कमी है।

इसके अलावा यह कुछ स्वास्थ्य स्थितियों को भी दर्शाता है। अगर खून में बिलीरुबिन बढ़ जाता है, तो पेशाब का रंग नारंगी दिख सकता है।

गर्मी में भी क्यों नहीं घट रहा वजन? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

urine test

गर्मियों में लोग कई तरह के जूस और फलों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं।जैसे चुकंदर और गाजर। इससे भी पेशाब का रंग प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा कुछ दवाएं भी पेशाब का रंग बदल सकती हैं। अगर आप बीटा कैरोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन कर रहे हैं, तो भी पेशाब का रंग बदल सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP