herzindagi
image

ये 10 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं कि आंतों में होने लगी है गड़बड़, अगर करेंगी अनदेखी तो बन सकता है डॉक्टर का लंबा-चौड़ा बिल

शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए आंतों का हेल्दी होना जरूरी है। लेकिन, क्या आपको पता है कि कौन-से संकेत चीख-चीखकर बताते हैं कि आंतों में गड़बड़ होने की शुरुआत हो चुकी है और अगर इस तरफ ध्यान न दिया गया, तो डॉक्टरों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 13:00 IST

क्या आपको लगता है कि हमारी आंतों का काम सिर्फ पाचन में मदद करना ही है? अगर ऐसा है, तो आप गलत हैं क्योंकि यह उससे कहीं ज्यादा है। इससे हमारी स्किन, नींद, फोकस, एनर्जी और हार्मोन्स भी प्रभावित होते हैं। आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि गट की खराबी, शरीर में कई गड़बड़ी का कारण बन सकती है। गट की खराबी के ब्लोटिंग, पेट ठीक से साफ न होना, क्रेविंग्स, कमजोरी महसूस होना या स्किन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे में आंतों में चल रही किसी भी गड़बड़ी की समय रहते पहचान करना जरूरी है वरना आगे चलकर बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। कौन-से संकेत इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आंतों में किसी दिक्कत की शुरुआत हो चुकी है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

ये 10 संकेत बताते हैं कि आंतों में गड़बड़ी की हो चुकी है शुरुआत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya | Thyroid, Fertility, Hormones (@drdixa_healingsouls)

  • खाने के तुरंत बाद अगर आपको पेट में भारीपन महसूस होता है, तो यह भी आंतों की गड़बड़ी का संकेत है। कम खाने के बाद भी अगर पेट टाइट लगता है या ब्लोटिंग फील होती है, तो यह सही नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी डाइजेस्टिव फायर कमजोर हो रही है और फूड ठीक से ब्रेक नहीं हो रहा है।
  • अगर आपका बाउल मूवमेंट सही नहीं है यानी एक दिन कब्ज बनी हुई है तो अगले दिन लूजमोशन हो रहे हैं, तो यह भी आंतों में चल रही गड़बड़ी का संकेत है। इसका मतलब है कि शरीर में वायु या टॉक्सिन्स बढ़ रहे हैं।
  • अगर आपकी जीभ के ऊपर रोज सुबह एक सफेद लेयर जम जाती है, तो कहीं न कहीं यह भी इस बात का इशारा है कि आपकी गट में गड़बड़ी हो रही है। जब आंतों में पनप रही गड़बड़ के कारण शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं, तो ऐसा होता है।
  • खट्टी डकार आना या सीने में जलन और एसिडिटी महसूस होने को भी नजरअंदाज न करें। यह शरीर में पित्त बढ़ने या अग्नि में इंबैलेंस के कारण होता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना पेट साफ करने में होती है मुश्किल? गट हेल्थ सुधारने के लिए खाएं ये 5 चीजें

dietary and lifestyle changes to improve digestive fire and reduce bloating

  • जब आपका डाइजेशन कमजोर होता है, तो दिमाग भी ठीक से काम नहीं कर पाता है। गट और ब्रेन हेल्थ के बीच गहरा संबंध है। ऐसे में अगर आपको फोकस करने में मुश्किल आ रही है, तो यह भी आंतों की गड़बड़ी के कारण हो सकता है।
  • अगर आपको नींद आने के बाद भी थकान महसूस होती है, तो इसका मतलब है कि आपका सही तरह से डाइजेस्ट न हुए फूड को पचाने में व्यस्त है या शरीर में इंफ्लेमेशन हो रहा है।
  • स्किन पर होने वाले एक्ने और रैशेज भी गट हेल्थ की खराबी के कारण हो सकते हैं। यह लिवर की खराबी या कोलन के डिटॉक्स न होने का संकेत है।
  • पेट में जमा होने वाले टॉक्सिन्स के कारण भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
  • अगर आपको मीठा या नमकीन खाने की बहुत ज्यादा क्रेविंग हो रही है, तो यह गट स्ट्रेस के कारण होने वाली इमोशनल ईटिंग के कारण हो सकती है।
  • ज्यादातर हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन गट में ही बनता है। ऐसे में गट की खराबी एंग्जायटी का कारण बन सकती है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स

 

गट हेल्थ से जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।