हमारे शरीर में किसी बीमारी की शुरुआत होने पर, किसी न्यूट्रिशन्स की कमी होने पर या फिर टॉक्सिन्स बढ़ने पर शरीर में इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों को अगर समय पर पहचान लिया जाए, तो आने वाले वक्त में बड़ी मुश्किलों से बचा जा सकता है। इसलिए, इन संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको बार-बार बुखार आ रहा है, शरीर के किसी हिस्से में दर्द बना हुआ है, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। लिवर में किसी तरह की गड़बड़ होने पर इसके लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। हमारा लिवर शरीर का पॉवरहाउस होता है। ऐसे में इसका सही से काम न करना कई बीमारियों को दावत दे सकता है। जब लिवर में गड़बड़ी होती है और लिवर सही से काम नहीं करता है, तो क्या लक्षण नजर आते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
मूड और शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव
लिवर शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, अगर आपका लिवर खाने को पचाने में और अतिरिक्त हार्मोन्स जैसे स्ट्रेस व थायराइड हार्मोन और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मुश्किल का सामना कर रहा है, तो इसका असर शरीर में दिखने लगेगा। इसकी वजह से अनियमित पीरियड्स, मूड और शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
स्किन इंफ्लेमेशन
स्किन इंफ्लेमेशन भी लिवर की परेशानी का संकेत है। लिवर के सही तरह से फंक्शन न करने में इससे बॉडी की टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे इंफ्लेमेशन हो सकता है। इसकी वजह से स्किन पर एक्ने भी नजर आने लगते हैं।
मेटाबॉलिज्म का कमजोर होना और वजन बढ़ना
अगर लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है और वह सही से काम नहीं कर पा रहा है, तो कैलोरी कम करने के बाद भी आपका मेटाबॉलिज्म (मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के टिप्स) कमजोर रहेगा और डाइजेशन भी प्रभावित होगा। जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगेगा।
एसिडिटी अधिक होना
अगर आपको खाना खानकर अक्सर उल्टी महसूस हो या फिर पेट में जलन और एसिडिटी बनी रहे, तो ये भी लिवर की परेशानी का संकेत हो सकता है। इसके लिए एंटासिड (एंटासिड के नुकसान) खाने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं।
यह भी पढ़ें- Puffy Eyes: क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? एक्सपर्ट से जानें जवाब
लिवर की परेशानी से जुड़े इन संकेतों पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों