क्या आपको पता है जैसे हमारी स्किन समय से पहले बूढ़ी हो सकती है, वैसे ही हमारा लिवर भी 30 साल में 60 साल का हो सकता है। लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में इसका सही से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। लेकिन, कई कारणों के चलते लिवर की कार्यक्षमता पर असर होता है और यह थका हुआ महसूस करता है। इन लक्षणों के बारे में लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अर्जुन कपूर, गुरुग्राम जानकारी दे रहे हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि लिवर फंक्शन पर हमारी डाइट और लाइफस्टाइल समेत कई चीजों का असर होता है और जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं, खाना ठीक से नहीं पचता है और खाने से शरीर को एनर्जी भी सही तरह से नहीं मिल पाती है। कहीं आपका भी लिवर बूढ़ा तो नहीं हो रहा है, ये आपको कैसे पहचानना है, चलिए डॉक्टर से जान लेते हैं।
ये संकेत बताते हैं कि समय से पहले बूढ़ा हो रहा है आपका लिवर
- पेट के ऊपरी सीधे हिस्से में दर्द लिवर में सूजन का संकेत हो सकता है। लिवर में मौजूद इंफ्लेमेशन भी इसकी कार्यक्षमता पर असर डालता है।
- जब लिवर समय से पहले बूढ़ा होने लगता है यानी सही से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में हर समय थकान बनी रहती है। दरअसल, टॉक्सिन्स के बढ़ने और मेटाबॉलिज्म के प्रभावित होने के कारण ऐसा होता है।
- शरीर में थकान बने रहना यूं तो कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर लंबे समय तक किसी को ऐसा महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-रात में शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो समझ लीजिए फैटी हो गया है आपका लिवर
- जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो यूरिन भी गहरे भूरे रंग की आने लगती है। लिवर के सही से काम न करने पर बाइल प्रोडक्शन प्रभावित होता है और इसके कारण ऐसा हो सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके लिवर में कोई परेशानी होगी, तो आंखों में पीलापन आ सकता है। इस पर भी ध्यान दें। यह याद रखें कि लिवर या शरीर का कोई भी अंग रातों रात खराब नहीं होता है, इसके पीछे लंबे समय तक की गईं आपकी गलतियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें
लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों