Fri Oct 2, 2026 | Updated 08:34 PM IST

धूप और सप्‍लीमेंट के अलावा इन तरीकों से भी बढ़ सकता है Vitamin D, हड्डियां रहेंगी मजबूत

Vitamin D की कमी को दूर करने के लिए हमेशा महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती। कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें, जैसे सुबह की धूप, नियमित एक्सरसाइज और सही खानपान, शरीर में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
Updated:- 2026-05-22, 19:27 IST
ways to get more vitamin d without taking a supplement

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, लंबे समय तक घर या ऑफिस में रहना और धूप से दूरी बनाना लोगों में Vitamin D की कमी के बड़े कारण हैं। शरीर के लिए यह विटामिन बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बेहतर रखने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

जब शरीर में Vitamin D की कमी होने लगती है, तब व्यक्ति को लगातार थकान, मसल्‍स में कमजोरी, शरीर में दर्द, मूड स्विंग्स और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि क्‍योंकि लाइफस्‍टाइल में कुछ आसान बदलाव और नेचुरल तरीकों की मदद से Vitamin D के लेवल को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाया जा सकता है। इसके बारे में हमें रूबी हॉल क्लिनिक, पुणे के एमडी फिजिशियन डॉक्‍टर श्रीधर देशमुख बता रहे हैं।

Dr-Shreedhar-Deshmukh

धूप है Vitamin D का सबसे बड़ा स्रोत

Vitamin D पाने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका सूरज की रोशनी मानी जाती है। सुबह की हल्की धूप शरीर को खुद Vitamin D बनाने में मदद करती है। एक्‍सपर्ट के अनुसार, हफ्ते में 4 से 5 दिन तक लगभग 20-30 मिनट सुबह 10 बजे से पहले धूप लेना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए लंबे समय तक तेज धूप में रहने की जरूरत नहीं होती। चेहरे, हाथों और पैरों पर थोड़ी देर धूप पड़ना भी काफी माना जाता है। हालांकि, बहुत ज्यादा देर तक धूप में रहने से सनबर्न और त्वचा को नुकसान हो सकता है, इसलिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी है।

एक्सरसाइज भी है जरूरी

सिर्फ धूप ही नहीं, बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी शरीर में Vitamin D के बेहतर उपयोग में मदद कर सकती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म अच्‍छा रहता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

exercise in sun to get more vitamin d

इन एक्टिविटीज को अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है-

  • मॉर्निंग वॉक
  • योग
  • साइकिलिंग
  • जॉगिंग
  • आउटडोर स्पोर्ट्स

खास बात यह है कि आउटडोर एक्सरसाइज करने से शरीर को धूप भी मिलती है, जिससे Vitamin D का लेवल बेहतर हो सकता है।

डाइट का रखें खास ध्यान 

Vitamin D की कमी को दूर करने में डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। सही खानपान शरीर को जरूरी पोषण देता है।

वेजिटेरियन लोगों के लिए फायदेमंद चीजें

  • फोर्टिफाइड मिल्‍क और डेयरी प्रोडक्ट्स
  • पनीर, दही और चीज
  • धूप में रखे गए मशरूम
  • फोर्टिफाइड सीरियल्स और ओट्स

vitamin d rich foods

नॉन-वेज खाने वालों के लिए

  • अंडे की जर्दी
  • फैटी फिश जैसे सैल्मन, टूना, सार्डिन और मैकरेल
  • लिवर और फोर्टिफाइड फिश प्रोडक्ट्स

इन चीजों को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल करने से शरीर को Vitamin D और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं।

लाइफस्‍टाइल का भी पड़ता है असर

सिर्फ धूप और खानपान ही नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतें भी शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करती हैं। इसलिए, इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है-

  • पर्याप्त नींद लें
  • तनाव कम करें
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखें
  • संतुलित आहार लें

जब शरीर हेल्‍दी रहता है, तब पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से हो पाता है।

Vitamin D की कमी की जांच कब कराएं?

अगर आपको लगातार थकान, कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ना, मसल्‍स में दर्द या हड्डियों में तकलीफ महसूस होती है, तो Vitamin D की जांच करवाना फायदेमंद हो सकता है।

vitamin d cause weak bones

खासतौर पर वे लोग जो ज्यादातर समय घर या ऑफिस के अंदर रहते हैं और धूप में कम निकलते हैं, ऐसे लोगों को नियमित हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Vitamin D आंतों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें

आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत, शरीर को एक्टिव और इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखना चाहती हैं, तो आज से ही इन नेचुरल तरीकों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।

अगर आपको हेल्‍थ से जुड़ी कोई भी समस्‍या है, तो कोई भी उपाय आजमाने से पहले डॉक्‍टर से परामर्श जरूर करें।

यह भी पढ़ें- 35 के बाद चुपके से कमजोर होने लगती हैं महिलाओं की हड्डियां, एक्‍सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।