Vitamin D आंतों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

आंतों से जुड़ी समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं में सूजन, पेट दर्द, बार-बार दस्त, ऐंठन और कमजोरी जैसी परेशानियां शामिल होती हैं। कुछ लोगों में ये परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे न सिर्फ डेली लाइफ पर असर पड़ता है, बल्कि इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल भी कमजोर हो जाता है।
ऐसे में सही पोषण अहम भूमिका निभाता है, खासकर Vitamin D, जो आंतों की सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि Vitamin D आंतों के लिए क्यों जरूरी है और यह किस तरह से आपकी गट हेल्थ को बेहतर बना सकता है? इस बारे में हमें शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव बता रहे हैं। उनका कहना है कि Vitamin D का सही लेवल बनाए रखना आंतों के रोगों के मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह के साथ ही लेना चाहिए।

Vitamin D इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूती
Vitamin D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी बेहद जरूरी पोषक तत्व है। आंतों में रोग होने से शरीर का इम्यून सिस्टम आंतों की परत पर गलत तरीके से हमला करने लगता है, जिससे सूजन और डैमेज बढ़ता है। Vitamin D इस इम्यून रिस्पॉन्स को बैलेंस करता है और सूजन को कम कर सकता है।
गट हेल्थ के लिए Vitamin D
Vitamin D आंतों की अंदरूनी दीवार (गट लाइनिंग) को मजबूत बनाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। इससे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं, जो रिकवरी और एनर्जी के लिए जरूरी होते हैं। कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जिन लोगों में Vitamin D की कमी होती है, उनमें आंतों के रोगों के लक्षण ज्यादा गंभीर हो सकते हैं और रिकवरी में भी ज्यादा समय लग सकता है।

Vitamin D के स्रोत
Vitamin D का सबसे अच्छा और नेचुरल स्रोत धूप है। रोज सुबह 15-20 मिनट हल्की धूप में बैठना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा दूध, अंडे, मशरूम और मछली जैसे फूड्स भी Vitamin D के अच्छे स्रोत हैं।
यह भी पढ़ें- विटामिन डी की कमी के लक्षण कमजोर हड्डियां नहीं, कुछ और हैं; Vitamin-Mineral Deficiency पर क्या कहते हैं डॉक्टर?
हालांकि, अगर शरीर में इसकी कमी ज्यादा हो, तो सप्लीमेंट लेने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि सही मात्रा और सुरक्षित तरीका अपनाया जा सके।
यह भी पढ़ें- विटामिन D की कमी शरीर में मचा सकती है तबाही, सुबह धूप में ये काम करने से तेजी से बढ़ेगा लेवल
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।