35 के बाद चुपके से कमजोर होने लगती हैं महिलाओं की हड्डियां, एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके
-1778149616331.webp)
महिलाओं की बात करें तो 30 से लेकर 35 के बाद उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन्हीं में से हड्डियों का धीरे-धीरे कमजोर होना एक है। जब हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो इसके लक्षण शुरू में तो नहीं मालूम पड़ते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, ये समस्या बढ़ती ही जाती है।
इसके पीछे गलत खानपान, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, एक्सरसाइज न करना और हॉर्मोनल चेंजेस हड्डियों के कमजोर होने के पीछे बड़ी वजहें मानी जाती हैं। महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देतीं, जिसकी वजह से आगे चलकर जोड़ों में दर्द और फ्रैक्चर जैसी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अच्छी बात तो ये है कि कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत रखा जा सकता है। डॉ. पंकज खटाना (सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरूग्राम) ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए जानते हैं-

35 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों कमजोर होने लगती हैं?
डॉक्टर पंकज ने बताया कि महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम और बोन डेंसिटी कम होने लगती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
यह भी पढ़ें- फ्रैक्चर का डर खत्म! 60 की उम्र में भी 20 जैसी हड्डियां पाने के लिए करें ये योगासन, हड्डियों की डेंसिटी होगी डबल
- हार्मोनल बदलाव
- कैल्शियम और विटामिन डी की कमी
- फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर होना
- खराब खानपान
- शरीर को धूप न मिलना
Dr. Pankaj Dr. Pankaj Khatana, Sr. Consultant, Internal Medicine, Marengo Asia Hospitals Gurugram
इन्हीं सब कारणों से 30 से 35 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
- अगर कमर, घुटनों या पीठ में लगातार दर्द रहता है, तो ये हड्डियों की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
- थोड़ा सा भी काम करने पर ज्यादा थकान महसूस होती है। ये दिक्कत शरीर में पोषण की कमी से होती है।
- हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियां भी कमजोर महसूस होने लगती हैं।
- अगर थोड़ी सी चोट लगने पर भी ज्यादा दर्द हो, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
- कैल्शियम से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें, जैसे- दूध, दही, पनीर, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियां।
- विटामिन डी पाने के लिए सुबह की धूप जरूर लें। जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट ले सकती हैं।
- हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के रोजाना वॉक करें। योग या स्ट्रेचिंग करें।
- बहुत ज्यादा तला-भुना और पैकेट वाला खाना न खाएं, इससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- हड्डियों में दर्द, कमजोरी या अकड़न से हैं परेशान, जानिए 35 की उम्र के बाद क्या खाना है आपके लिए बेहद जरूरी
तो अगर आप भी अपने हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए बातों का ध्यान जरूर रखें। साथ ही अपने खानपान पर भी जरूर ध्यान दें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।