महिलाओं को कभी न कभी वेजाइना में खुजली और जलना का सामना जरूर करना पड़ता है। वेजाइनल इंफेक्शन के पीछे वेजाइना की हाइजीन मेंटेन न होने के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो वेजाइना के अंदर मौजूद बैक्टीरिया इसे क्लीन करने का काम करते हैं। लेकिन जब वेजाइना में खराब बैक्टीरिया अधिक हो जाते हैं, तो वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या होती है। पीरियड्स और पीएमएस के दौरान, महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इन दिनों में कई महिलाओं को वेजाइना में खुजली और जलन भी महसूस होती है। काफी महिलाओं को हर महीने पीरियड्स से पहले ऐसा होता है। इसके पीछे क्या कारण हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर सुजाता दत्ता, सीनियर रेजिडेंट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, फोर्टिस हॉस्पिटल, आनंदपुर, बता रही हैं।
पीरियड्स से पहले वेजाइना में खुजली और जलन के कारण
- वेजाइना में खुजली और जलन के पीछे वेजाइनल इंफ्केशन हो सकता है। इसे यीस्ट इंफेक्शन भी कहा जाता है।
- एक हेल्दी वेजाइना में बैक्टीरिया और यीस्ट सेल्स मौजूद होते हैं। लेकिन जब वेजाइना में बैक्टीरिया और यीस्ट का बैलेंस गड़बड़ हो जाता है, तो ये यीस्ट (फंग्स) सेल्स ज्यादा बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से जलन, सूजन और खुजली हो सकती है।
- लगभग 75 प्रतिशत महिलाओं ने कभी न कभी इस संक्रमण का सामना किया है।
- पीरियड्स से पहले वेजाइना में यीस्ट इंफेक्शन काफी कॉमन है।
- ये इंफेक्शन कई बार प्रेग्नेंसी में भी महिलाओं को परेशान करते हैं।
- पीरियड्स से पहले वेजाइना में इंफेक्शन होने का सबसे मुख्य कारण हार्मोनल इंबैलेंस है।
- वेजाइना में लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस (Lactobacillus Acidophilus) नामक हेल्दी बैक्टीरिया के साथ यीस्ट सेल्स मौजूद होते हैं।
- ये फंग्स (कैंडिडा एल्बीकैंस) की अतिरिक्त वृध्दि को रोकते हैं।
- जब वेजाइना का एवॉइरमेंट, यीस्ट सेल्स और हेल्दी बैक्टीरिया के बीच बैलेंस बनाकर नहीं रख पाता है, तो वेजाइनल इंफेक्शनम हो सकता है।
वेजाइनल इंफेक्शन के अन्य कारण
- मेनोपॉज
- प्रेग्नेंसी
- एंटीबायोटिक की हेवी डोज
- डायबिटीज
- इम्यून सिस्टम का कमजोर होना
- सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज
यह भी पढ़ें- क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?
वेजाइनल इंफेक्शन के लक्षण
- वेजाइना में जलन और खुजली महसूस होना
- तेज दर्द होना
- व्हाइट डिस्चार्ज अधिक होना
- वेजाइना के इर्द-गिर्द लालिमा और इंफ्लेमेनश
- यूरिन पास करने और फिजिकल रिलेशन बनाने में दर्द
यह भी पढ़ें- वेजाइना को साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों