वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी इन बातों को न समझें नॉर्मल, हर महिला को देना चाहिए इन पर ध्यान

वजाइनल डिस्चार्ज, हेल्दी रिप्रोडक्टिव सिस्टम का संकेत होता है और पूरी तरह से नॉर्मल है। यह वजाइना के खुद को क्लीन रखने का एक तरीका भी है। सभी महिलाओं को फर्टाइल एज में वजाइनल डिस्चार्ज होता है। लेकिन, इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो बिल्कुल नॉर्मल नहीं हैं और इन्हें नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
image

वजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह से नॉर्मल है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पीरियड साइकिल शुरू होने पर हार्मोनल बदलाव के साथ-साथ वजाइनल डिस्चार्ज भी शुरू हो जाता है। वजाइनल डिस्चार्ज, हेल्दी रिप्रोडक्टिव सिस्टम का संकेत होता है और पूरी तरह से नॉर्मल है। यह वजाइना के खुद को क्लीन रखने का एक तरीका भी है। सभी महिलाओं को फर्टाइल एज में वजाइनल डिस्चार्ज होता है। यह अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरीके का हो सकता है। पीरियड्स से पहले कई बार वजाइना में गीलापन महसूस होता है। वहीं, मिड साइकिल में भी वजाइनल डिस्चार्ज नॉर्मल है। इसके अलावा, सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान, नेचुरल लुब्रिकेश के लिए, वजाइना से फ्ल्यूड निकलता है। यह डिस्चार्ज क्लीन या हल्के दूध जैसे रंग का हो सकता है। वजाइनल डिस्चार्ज जहां पूरी तरह से नॉर्मल है। वहीं, यह समझना भी जरूरी है कि इससे जुड़ी किन बातों को आपको नॉर्मल नहीं समझना है और उन पर ध्यान देना है। वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो बिल्कुल नॉर्मल नहीं हैं और इन्हें नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी इन बातों को न समझें नॉर्मल (When to worry about Vaginal Discharge?)

When to worry about vaginal discharge

  • आमतौर पर महिलाओं को फर्टाइल एज में वजाइनल डिस्चार्ज होता है। यह वजाइनल फ्ल्यूड, डेड सेल्स और बैक्टीरिया का मिक्स होता है। आमतौर पर यह क्लियर और पानी जैसा होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको इस तरह का डिस्चार्ज हो रहा है या पीरियड्स से पहले डिस्चार्ज महसूस हो रहा है, तो यह नॉर्मल है। लेकिन, वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़े कुछ खास संकेतों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपका डिस्चार्ज चिपचिपा और गाढ़ा है, इसमें से बदबू आ रही है या डिस्चार्ज के वक्त आपको जलन और खुजली महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें, यह वजाइनल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपको सफेद डिस्चार्ज के साथ, वजाइना में जलन और दर्द हो रहा है, वजाइना में दाने हो रहे हैं या इंटरकोर्स के दौरान तेज दर्द महसूस हो रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • वजाइना में हल्का गीलापन महसूस होना नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको हमेशा वजाइना में गीलापन लग रहा है, तो इस पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- Watery Discharge Before Periods: पीरियड्स से पहले क्यों लगता है वजाइना में गीलापन? इस डिस्चार्ज को कैसे करें कंट्रोल

Unhealthy vaginal discharge symptoms

  • अगर आपको पीला डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह सेक्शुअल रिलेशन की वजह से हुए किसी इंफेक्शन के कारण हो सकता है। इस पर तुरंत ध्यान दें।
  • अगर आपको इंटिमेसी के बाद डिस्चार्ज के साथ ब्लड भी आ रहा है, तो यह भी नॉर्मल नहीं है। कुछ महिलाओं को दही जैसे गाढ़ें डिस्चार्ज या अनुभव होता है, ऐसे में भी आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • पीरियड्स से 1-2 दिन पहले कई बार भूरे रंगे का डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन, अगर यह अक्सर हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • अगर वजाइनल डिस्चार्ज के रंग या मात्रा में आपको अचानक से बदलाव महसूस हो, तो यह भी नॉर्मल नहीं है।

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी इन बातों पर महिलाओं को जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकजाल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP