सर्दियों में अपनी नाक को कैसे रखें गर्म? ये टिप्स आएंगे आपके काम

सर्दियों के मौसम में हर इंसान के साथ अलग-अलग समस्या होती है। कई लोगों को लगातार साइनस परेशान करता है, कई को डस्ट एलर्जी हो जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है, कुछ के हाथ और पैर रात भर कंबल में रहने के बाद भी गर्म नहीं होते तो कुछ की नाक इतनी ठंडी हो जाती है कि उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आती।
नाक अगर ठंडी हो जाए तो ऐसा महसूस होता है कि वो सुन्न हो गई है और इसके कारण सर्दी और नाक का बंद होना आम बात है। पर आखिर ऐसा क्यों होता है और इसे नॉर्मल करने का तरीका क्या हो सकता है?
आखिर क्यों ठंडी होती है नाक?
नाक का ठंडा हो जाना बहुत आम है और इसके पीछे मौसम के साथ-साथ आपकी हेल्थ भी जिम्मेदार हो सकती है। नाक के ठंडे होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे-

आपका शरीर बहुत ठंडा हो गया है-
ब्लड सर्कुलेशन हाथ, पैर और नाक में धीरे होता है और ठंडे मौसम में तो ब्लड फ्लो ज्यादातर मुख्य अंगों की तरफ जाता है जिससे सही तरह से उनका फंक्शन हो सके। यही कारण है कि नाक, कान, हाथ और पैर ज्यादा ठंडे हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पीरियड्स में होता है बहुत दर्द तो एक्सपर्ट के बताए ये होममेड ड्रिंक्स करेंगे मदद
थायराइड की समस्या-
नाक के ठंडे होने का कारण आपका असंतुलित थायराइड भी हो सकता है। ऐसा हाइपोथायरायडिज्म में होता है जब आपके शरीर को लगता है कि वो ज्यादा ठंडा हो गया है जबकि ऐसा होता नहीं है।
निमोनिया-
अगर आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा ठंडक हो गई है और शरीर कम सर्दी में भी ज्यादा रिस्पॉन्स दे रहा है तो उसका कारण निमोनिया हो सकता है। ऐसे समय में नाक का रंग भी बदलता है। वो ज्यादा सफेद, ब्लू रंग की दिखती है और उसका सुन्न हो जाना भी आम है।
ब्लड शुगर लेवल-
ये कारण भी हो सकता है कि आपके कुछ अंग सुन्न हो जाते हैं। हालांकि, ये तब होता है जब ये बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। नाक का सुन्न हो जाना डायबिटीज के कारण आम नहीं है और अगर ऐसा कुछ हुआ है तो आपको तुरंत डॉक्टरी सहायता की जरूरत होगी।
इसके अलावा, कई पर्सनल हेल्थ प्रॉब्लम्स के कारण भी नाक के सुन्न हो जाने की समस्या होती है। जैसे दिल की बीमारी, फ्रॉस्ट बाइट और ऐसी ही समस्याएं।

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: उम्र हो गई है 40 से पार तो हेल्थ सही रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
कैसे रखें अपनी नाक को गर्म?
अब सबसे जरूरी बात कि आखिर अपनी नाक को गर्म कैसे रखा जाए। ज्यादा सर्दी में इसे गर्म रखने के लिए कुछ ऑप्शन ट्राई किए जा सकते हैं।
- रोज़ाना स्टीम लें जिससे नाक को गर्मी भी मिले और साथ ही साथ साइनस भी साफ रहे।
- जब भी सर्द मौसम में बाहर निकलें तो नाक को स्वेटर या मफलर से ढक लें। ऐसा करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो आपकी नाक को गर्म रखे।
- गर्म सूप हमेशा असर करता है। नाक के लिए आप चिकन सूप, हॉट एंड सॉर सूप या ऐसा ही कोई सूप पिएं जिसमें काली मिर्च हो।
- चाय और कॉफी भी काफी मददगार साबित हो सकती है।
- गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें। सर्दियों में गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी हमेशा आपको ज्यादा ठंडक से बचाता है।
अगर इन सब टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपकी नाक लगातार ठंडी हो रही है तो ये बहुत जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें और ये जानने की कोशिश करें कि कहीं ये किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं। अपनी मर्जी से किसी तरह की दवा लेना थोड़ा खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए छोटी समस्या भी अगर लगातार बनी हुई है तो डॉक्टर को दिखाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।