थायरॉयड की समस्या हमेशा के लिए हो जाएगी दूर, बस सुबह उठते ही करें ये काम

बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के चलते थायरॉयड की समस्या बहुत बढ़ गई है। थायरॉयड को साइलेंट किलर के नाम से भी जानते हैं क्योंकि इस समस्या के लक्षण शुरुआत में पता नहीं चलते है जब तक इसके बारे में जानकारी मिलती है तब तक बहुत देर हो जाती है। थायरॉयड ग्लैंड में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह समस्या होती है। थायरॉयड की समस्या पुरषो के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है। जी हां थायरॉयड एक ऐसी बीमारी है, जो महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ-साथ देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर हो या ऑफिस, महिलाएं अक्सर छोटी-छोटी बातों के लिए ज्यादा टेंशन और स्ट्रेस ले लेती हैं। इससे थायरॉयड ग्लैंड पर बुरा असर पड़ता है और हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जोकि आगे चलकर थायरॉयड का कारण बनता है। महिलाओं में मेनोपॉज भी थायरॉयड का कारण है। क्योंकि मेनोपॉज के समय महिलाओं की बॉडी में कई हार्मोनल परिवर्तन होते है, जो कई बार थायरॉयड की वजह भी बनती है। इसके अलावा क्या आप जानती हैं कि महिलाओं में होने वाला थायरॉयड सबसे ज्यादा प्रदूषण के कारण होता है। हवा में मौजूद बैक्टीरिया और कण मुंह में जाकर गले के ग्लैंड को नुकसान पहुंचाते हैं, जोकि थायरॉयड का कारण बनती है।
Read more: थायरॉयड पर काबू पाना चाहती हैं तो अपनी इन 5 आदतों पर काबू पाएं

थायरॉयड के लिए घरेलू नुस्खे
थायरॉयड के कारण महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है क्योंकि थायरॉयड होने पर बॉडी में इम्यूनिटी काफी कम हो जाती है जिसके कारण बॉडी में कई तरह की अलग अलग बीमारियां होने लगती है। थायरॉयड की समस्या होने पर मोटापा, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होने लगती है। बहुत सारी महिलाएं थायरॉयड की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल भी करती है लेकिन उन दवाइयों के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते है, दूसरे इस बीमारी से हमेशा के लिए दूर नहीं किया जा सकता है। इसीलिए आज हमारे एक्सपर्ट आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्टर अबरार मुल्तानी आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी थायरॉयड की बीमारी से छुटकारा पा सकती है।
थायरॉयड के लिए धनिया
आज हम आपको जिस नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है उस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सिर्फ 1 चीज की जरूरत पड़ेगी और वो 1 चीज साबुत धनिया है। आइए जानते है इस नुस्खे को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानें।

नुस्खा बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको रात में सोने से पहले एक ग्लास तेज गर्म पानी में 1 बड़ी चम्मच साबुत धनिया डालने की जरूरत है।
- इन दोनों चीजों को रात भर भीगने के लिए रख दीजिये।
- सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें, ऐसा रोज़ाना करने से आपको थायरॉयड की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
- या
- आपको रात में सोने से पहले एक ग्लास पानी में 1 बड़ी चम्मच साबुत धनिया डालकर रख दें।
- फिर सुबह के समय आप चाहे तो एक ग्लास पानी और धनिया को किसी बर्तन में निकाल के उबाल लीजिये।
- जब पानी अच्छे से उबल कर एक चौथाई बच जाए, तब इस पानी को छानकर पी लें।
Read more: अरे वाह! सिर्फ इस 1 उपाय से हो जाता है Thyroid कंट्रोल
काम के चक्कर में महिलाएं अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देती, जिसके कारण बॉडी में आयोडीन और दूसरे जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है। इसके कारण आप थायरॉयड की चपेट में आ जाती है। इसके अलावा महिलाओं में थायरॉयड होने का एक कारण आनुवंशिक भी है। अगर परिवार के किसी सदस्य को थायरॉयड है तो उनसे यह बीमारी दूसरे सदस्यों को भी हो सकती है, जिसकी चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं ही आती हैं। लेकिन आप परेशान ना हो इस नुस्खे से आप आसानी से थायरॉयड को कंट्रोल कर सकती हैं। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपको अपनी दवा को डॉक्टर की सलाह के बिना बंद नहीं करना है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।