पीरियड्स के दौरान भी की जा सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानिए

पीरियड्स के दिनों में दर्द, क्रैम्प्स, मूड स्विंग्स और थकावट की समस्या बेहद आम है। ऐसे में कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपको फायदा मिल सकता है। जानिए इस लेख में।
image

पीरियड्स का समय किसी भी महिला के लिए काफी परेशानीभरा होता है। इन दिनों ना केवल बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है, बल्कि क्रैम्प्स व थकावट आदि की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में यह समझ ही नहीं आता है कि क्या किया जाए। अक्सर महिलाएं या तो पूरा समय आराम करती हैं या फिर गोलियों का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग की मदद से भी इन परेशानियों से काफी हद तक आराम पा सकती हैं।
पीरियड में स्ट्रेचिंग करने से न सिर्फ पेट दर्द और ऐंठन में आराम मिलता है, बल्कि यह शरीर को रिलैक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने और मूड को बेहतर बनाने में भी मददगार है। पीरियड्स के दिनों में सिर्फ बिस्तर पर लेटे रहना ही काफी नहीं होता है, बल्कि हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करने से आप अधिक बेहतर महसूस कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को आसानी से घर पर भी किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में पावरलिफ्टिंग में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर और एनीटाइम फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर विनय माहौर आपको कुछ ऐसी ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पीरियड्स में आसानी से कर सकती हैं-

साइड स्ट्रेच (Side Stretch)

Menstrual pain relief stretches

पीरियड्स के दिनो में साइड स्ट्रेच करना काफी अच्छा माना जाता है। आप इसे खड़े होकर कर सकती है। जब आप साइड स्ट्रेच करती हैं तो इससे कमर के पास के साइड मसल्स और पेट के ऊपरी हिस्से की जकड़न कम होती है। साथ ही साथ, इससे ब्लोटिंग, साइड में होने वाले दर्द और अकड़न से राहत मिलती है।

कैसे करें-

  • सबसे पहले सीधी खड़े हो जाइए, पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें।
  • दोनों हाथ सिर के ऊपर उठाएं और उंगलियां आपस में फंसाएं।
  • अब धीरे-धीरे कमर से एक साइड की तरफ झुकिए। ध्यान रहे, शरीर को मोड़ना नहीं है।
  • करीबन 15-30 सेकंड उसी पोज़िशन में रहें, फिर दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करें।

हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच (Hip Flexor Stretch)

Stretching during periods by expert

हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच करने से हिप्स और पेल्विक एरिया की जकड़ी हुई मसल्स को कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच करने से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

कैसे करें-

  • हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले दायां घुटना ज़मीन पर रखें और बायां पैर आगे रखकर लंज की पोजीशन में आएं।
  • अपने शरीर को सीधा रखें और धीरे से कूल्हों को आगे की तरफ धकेलें।
  • 20-30 सेकंड इसी पोजीशन में रहें, फिर पैर बदलें।

गर्दन और कंधों की स्ट्रेचिंग (Neck and Shoulder Stretch)

Period cramps relief exercises

पीरियड्स के दिनों में गर्दन और कंधों की स्ट्रेचिंग करना भी काफी अच्छा माना जाता है। यह थकान, तनाव और पीरियड्स से जुड़ी सिरदर्द और गर्दन-कंधे की जकड़न को कम करने में मददगार है।

कैसे करें-

  • सबसे पहले सीधी बैठें या खड़ी हो जाएं।
  • अब सिर को धीरे से दाईं तरफ झुकाएं ताकि कान कंधे के पास आए।
  • करीबन 15-20 सेकंड होल्ड करें, फिर बाईं तरफ दोहराएं।
  • साथ में कंधों को आगे-पीछे रोल भी करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP