ठंड लगने पर पेट में क्यों होता है दर्द? जानें

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-09, 20:01 IST

सर्दियों के मौसम में अक्सर पेट दर्द और पेट खराब होने की शिकायत बनी रहती है। आखिर ऐसा क्यों होता है। 

How does cold weather affect the stomach
How does cold weather affect the stomach

पूरे उत्तर भारत में हाड़ कपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ती जा रही है। शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं की चपेट में आने से जहां सिर दर्द, बुखार,सर्दी जुकाम, सांस से जुड़ी समस्याएं हो रही है। वही ठंड का असर पेट और पाचन तंत्र पर भी पड़ रहा है अक्सर देखा जाता है कि ठंड लगने के कारण पेट में जबरदस्त ऐंठन होती है। साथ ही कई बार डायरिया जैसी समस्या भी हो जाती है। आखिर ठंड लगने पर पेट में दर्द क्यों होता है। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं डॉ. राजीव रंजन

ठंड लगने पर पेट में क्यों होता है दर्द?

sick woman having stomachache living room   ()

सर्दियों में जब तापमान घटता है तब आपकी ओवर ऑल हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। तापमान में कमी के कारण पेट में भी ठंड लग जाती है। इस वजह से पेट की गतिविधियां प्रभावित होने लगती है। डाइजेशन स्लो हो जाता है, बॉवेल मूवमेंट भी धीमा हो जाता है। वहीं सर्दियों के मौसम में नोरो वायरस का खतरा भी बना रहता है। नोरो वायरस एक बहुत ही संक्रामक बीमारी है जो पेट और आंतों में सूजन का कारण बनती है। इसके कारण फूड प्वाइजनिंग, पेट में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। सर्दियों में अक्सर इस वजह से पेट खराब ही रहता है।

पेट में ठंड लगने के लक्षण

cold in stomach

  • पेट में तेज मरोड़ होना
  • पेट में दर्द होना
  • बार-बार दस्त होना
  • जी मिचलाना और उल्टी होना
  • शरीर में दर्द होना

यह भी पढ़ें-ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं Room Heater? जान लें नुकसान

कैसे करें बचाव

  • पेट में ठंड लगने पर आप जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन या मेथी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरस और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होते हैं जो संक्रमण को भी कम करते हैं और बॉडी के तापमान को नॉर्मल रखते हैं।
  • गर्माहट के लिए हल्दी वाला दूध, गुड़, हर्बल चाय और तिल का सेवन करें।
  • आप पेट की सिकाई भी कर सकते हैं। इससे पेट दर्द और मरोड़ में आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-सर्दी और जुकाम की होगी छुट्टी अगर करेंगी इन हर्ब्स का सेवन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP