herzindagi
image

पीरियड्स डिले करने वाली पिल्स के क्या नुकसान हो सकते हैं?

क्या आप भी पीरियड्स को डिले करने के लिए पिल्स का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। आपको मालूम होना चाहिए कि पिल्स को लेने के बाद हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-02-23, 10:35 IST

महिलाएं जब तक 50 की उम्र में ना पहुंच जाएं, उन्हें हर महीने पीरियड्स होता है। पीरियड है तो, एक सामान्य कंडीशन लेकिन, बहुत सारी महिलाओं को दर्द, ऐंठन, का सामना करना पड़ता है। अब पीरियड्स के टाइम पर ही कोई खास मौका या ईवेंट पड़ जाए, तो भारी मुसिबत वाली बात हो जाती है। ऐसे में कुछ मौकों या ट्रेवेल के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसलिए  महिलाएं पीरियड्स टालने वाले पिल्स का सहारा लेती हैं। ये पिल्स अस्थायी रूप से मासिक धर्म को रोकने में मदद करती हैं। हालांकि इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे पीरियड्स डिले पिल्स लेने के बाद होने वाले सामान्य और गंभीर नुकसान के बारे में। इसको लेकर हमने स्त्री रोग विशेषज्ञ  नैंसी नागपाल से भी बात की है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

पीरियड्स डिले करने पिल्स के नुकसान 

period delay pills

इसके सामान्य नुकसान की बात करें तो मुंहासे, पिगमेंटेशन, मूड स्विंग्स, उल्टी हो सकती है। दरअसल, पिल्स लेने से हार्मोनल बदलाव होता है, जिस कारण इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पीरियड्स डिले पिल्स के गंभीर नुकसान

  • पीरियड्स डिले पील्स लेने से ब्रेस्ट में बदलाव महसूस हो सकता है। ब्रेस्ट में कसाव महसूस हो सकता है। हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। ऐसा कुछ समय तक होता,फिर बाद में ठीक हो जाता है। अगर समस्या लंबे वक्त तक बनी रही, तो डॉक्टर से तुरंत मिलना जरूरी है।
  • इसके अलावा, जब महिलाओं को अगली बार पीरियड्स आता है, तो साधारण दिनों की तुलना में ज्यादा दर्द हो सकता है।
  • कुछ महिलाओं को भारी रक्तस्राव हो सकता है। ब्लड क्लॉटिंग में वृद्धि हो सकती है या फिर सिर्फ स्पॉटिंग भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या ट्रांस पुरुषों को भी होते हैं पीरियड्स, जानिए कैसे यह शारीरिक से ज्यादा मानसिक पीड़ा है?

 

period delay pills

पीरियड्स डिले पिल्स लेने से सेक्सुअल हार्मोन भी प्रभावित होते हैं, जिस वजह से सेक्सुअल रिलेशन बनाने की इच्छा में कमी आती है। वहीं, इससे वजाइना में ड्राइनेस भी पैदा हो सकती है।

कई महिलाओं को डायरिया भी हो जाता है। प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आप जब भी पिल्स लें, डॉक्टर की सलाह पर ही लें और बार-बार पिल्स के इस्तेमाल से बचें

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी ये 5 बातें हर महिला को होनी चाहिए पता, आप भी जान लीजिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।