Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

पीरियड्स के दौरान टैम्पोन यूज करने से महिलाओं को होती है ये 5 समस्याएं

महिलाएं पीरियड्स के दौरान टैम्पोन का यूज करना पसंद कर रही हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय इन समस्याओं से जूझना पड़ता है।  
Updated:- 2022-04-15, 10:00 IST
image

पीरियड्स के दौरान बहाव को सोखने के लिए पैड की जगह इन दिनों टैम्पोन का यूज किया जा रहा है। क्योंकि यह बहाव को बेहतर तरीके से सोखता है। जिससे आप सारा दिन चिंतामुक्त रह सकती हैं। टैम्पोन की खासियत यह है कि इसे पैड की तरह अंडरवियर के ऊपर नहीं बल्कि वेजाइना के अंदर डाला जाता है, जिससे लीकेज जैसी समस्या नहीं होती है। जिन महिलाओं को हैवी फ्लो होता है उनके लिए टैम्पोन बेहतर ऑप्शन है। लेकिन टैम्पोन का यूज करते समय महिलाओं को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उन संघर्ष के बारे में। 

एक ही साइज के टैम्पोन का यूज करना 

Tampon Problems while Period in Hindi

अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के दौरान एक ही साइज के टैम्पोन का यूज करती हैं। जबकि यह ऐसा नहीं करना चाहिए। मार्केट में अलग-अलग साइज के टैम्पोन आसानी से मिल जाते हैं। आप पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग के अनुसार टैम्पोन का यूज करें। हैवी ब्लीडिंग के दौरान लार्ज या मीडियम साइज का टैम्पोन यूज कर सकती हैं। कम ब्लीडिंग के दौरान स्मॉल साइज टैम्पोन का यूज करना बेहतर माना जाता है। 

वेजाइना में सही सेट न होना 

अक्सर महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। कई बार जल्दबाजी में महिलाएं वेजाइना में टैम्पोन को सही तरह से नहीं लगाती हैं। जिसके बाद वह असहज महसूस करती हैं। अगर टैम्पोन सही से नहीं लगता है तो पूरे दिन आपको अनकंफर्टेबल फील होगा। इसलिए टैम्पोन को हमेशा योनी के अंदर तक ले जाकर ही लगाना चाहिए। (पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज)

टैम्पोन लगाकर भूल जाना 

problems women experience using tampon in period

महिलाएं कई बार टैम्पोन लगाकर भूल जाती हैं। इस वजह से इंफेक्शन और एलर्जी का डर बना रहता है। टैम्पोन को 7 से 8 घंटे तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आप अपना टैम्पोन जरूर चेंज करें। ज्यादा देर तक एक ही टैम्पोन यूज करने से वेजाइना में जलन हो सकती है। (पीरियड्स क्‍या होते हैं)

स्ट्रिंग का टूट जाना 

कई बार टैम्पोन वेजाइना में डालते समय स्ट्रिंग टूट जाती है जोकि किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। क्योंकि स्ट्रिंग टूटने के बाद टैम्पोन को बाहर निकालने में काफी दिक्कत होती है। टैम्पोन का इस्तेमाल करते समय उनकी स्ट्रिंग का ध्यान रखें। इसके अलावा टैम्पोन को निकालते समय भी काफी दिक्कत होती है। (हैवी पीरियड्स को करें हैंडल)

 

इसे जरूर पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान बदबू से बचने और फ्रेश फील करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

गंदे हाथों से टैम्पोन यूज करना 

tampon in period ()

बहुत सी महिलाएं टैम्पोन लगाने से पहले हाथ साफ नहीं करती हैं जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। टैम्पोन को वेजाइना में डालने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें। क्योंकि हाथों के बैक्टीरिया योनि के द्वारा शरीर के अंदर जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं। अगर आपका टैम्पोन जमीन पर गिर जाए तो इसका इस्तेमाल न करें। 

इसे जरूर पढ़ेंः पैड, टैम्पोन या फिर लाइर्न्स, जानें आपके लिए क्या है ज्यादा बेहतर

टैम्पोन के दौरान पेशाब करना 

टैम्पोन यूज करने के बाद पेशाब करने में काफी दिक्कत होती है। दरअसल पेशाब करने से टैम्पोन स्ट्रिंग गीली हो जाती है। जिसके बाद आपको अपना टैम्पोन चेंज करना पड़ता है। अगर आपके पास दूसरा टैम्पोन नहीं है तो गिली स्ट्रिंग वाले टैम्पोन कैरी करना पड़ता है। इससे आपकी अंडरवियर भी गीले हो जाती है। इसके अलावा मल त्याग के दौरान प्रेशर की वजह से टैम्पोन अपने आप बाहर आ जाता है। टैम्पोन लगाने के तुरंत बाद मल त्याग करने से टैम्पोन खराब हो जाता है। 

 


टैम्पोन लगाने का सही तरीका 

  • टैम्पोन को आप बैठकर या खड़े होकर लगा सकती हैं। आपको जिससे आराम मिले आप उस तरह से टैम्पोन लगा सकती हैं। 
  • टैम्पोन लगाने के लिए उसके छोटे और  पतले हिस्से को बीच से पकड़कर वेजाइन के अंदर तक डालें। 
  • ध्यान रखें स्ट्रिंग बाहर रहनी चाहिए, स्ट्रिंग को ऐसे सेट करें वह गंदी भी ना हो और ज्यादा बाहर तक न दिखे। 
  • वेजाइना में टैम्पोन सही से फिट हो जाए तो इसे अंगूठे और उंगली की मदद से इसकी आउटर ट्यूब को हटा दें। 
  • इसके बाद दूसरे हाथ से वेजाइना की स्किन को हटाकर टैम्पोन को अच्छे अंदर डालें। 
  • 8 घंटे बाद टैम्पोन को बाहर निकालने के लिए स्ट्रिंग को हल्के हाथों से नीचे की ओर खींचें। 

 


महिलाएं पीरियड्स के दौरान पैड की जगह टैम्पोन का इस्तेमाल करना पसंद कर रही हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Common Problems While Using Tampon In Hindi|टैम्पोन का उपयोग कैसे करें| Tampon Kya Hota Hai