पीरियड्स की शुरुआत के बाद, महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। प्राइवेट एरिया का रंग बदलना, यहां बाल आना और भी कई चीजें हैं, जो प्यूबर्टी के बाद देखने को मिलती हैं। वजाइना के रंग को लेकर अक्सर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं और प्राइवेट एरिया की डार्कनेस को कम करने के लिए कई जतन भी करती हैं। लेकिन, असल में यह काफी नॉर्मल है और इसे लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ, प्राइवेट एरिया का रंग गहरा क्यों होता है, इसे लेकर अगर आपके मन में भी सवाल है, तो चलिए इसका जवाब आपको देते हैं। आखिर प्यूबर्टी के बाद, उम्र बढ़ने के चलते, किन कारणों से वजाइना का रंग गहरा हो जाता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर प्रीति कपूर दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं और रोहिणी, दिल्ली में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाती हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि प्यूबर्टी के समय महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ता है और यह हार्मोन एमएसएच यानी मेलेनोसाइट स्टिमुलेटिंग हार्मोन को बढ़ा देते हैं और इसके कारण प्राइवेट एरिया का रंग गहरा होने लगता है।
वजाइनल एरिया के उम्र के साथ गहरा होने का एक कारण, शेविंग भी हो सकता है। सेंसिटिव बॉडी पार्ट्स पर रेजर का इस्तेमाल करने से अक्सर इरिटेशन और इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से इंफ्लेमेशन के बाद हाइपर पिग्मेंटेशन हो सकती है। अक्सर पिंपल्स के ठीक होने के बाद भी स्किन पर इस तरह की डार्कनेस नजर आती है। कई बार प्राइवेट एरिया के बाल हटाने के लिए हम जो क्रीम यूज करते हैं, उनमें मौजूद केमिकल्स के कारण भी ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
सेक्शुअल इंटरकोर्स या टाइट अंडरगार्मेंट्स पहनने के चलते, प्राइवेट एरिया में जो फ्रिक्शन महसूस होता है, उस फ्रिक्शन के कारण भी उम्र बढ़ने के साथ, वजाइना की स्किन डार्क होने लगती है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्राइवेट एरिया के बालों को पूरी तरह से हटाने के बजाय, आपको बस हाइजीन के लिए उन्हें ट्रिम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?
यह विडियो भी देखें
महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ से जुड़े फैक्ट्स को जानना और इंटिमेट एरिया की हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।