herzindagi
factors that affect women sexual life

Sexual Wellness: महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर असर डालती हैं ये चीजें

  महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर कई चीजें असर डालती हैं जिनके बारे में बात करना जरूरी है। महिलाएं अक्सर अपनी सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी बातों से खुद ही अनजान होती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-21, 20:22 IST

यूं तो महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन फिर भी समाज का एक बड़ा हिस्सा आज भी महिलाओं को कमतर आंकता है। महिलाओं की इच्छाओं, उनकी जज्बातों, उनके सपनों और जिंदगी से उनकी उम्मीदों के बारे में बात कम ही की जाती है। अब जब महिलाओं से जुड़े आम मसलों पर बात करने में हमें मुश्किल आ रही है, तो फिर महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करना थोड़ा मुश्किल ही है। असल में इस पर खुलकर बात होनी चाहिए। महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर कई चीजें असर डालती हैं जिनके बारे में बात करना जरूरी है। महिलाएं अक्सर अपनी सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी बातों से खुद ही अनजान होती हैं और इस वजह से कई बार उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर असर डालती हैं। इस बारे में डॉक्टर अनीता सिंघला, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा जानकारी दे रही हैं। 

हार्मोनल इंबैलेंस

women sexual health

महिलाओं के शरीर में मेंस्ट्रुअल साइकिल, प्रेग्नेंसी, डिलीवरी और मेनोपॉज समेत कई कारणों से हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस इंबैलेंस की वजह से लिबिडो में कमी, वेजाइनल ड्राईनेस और मूड स्विंग्स हो सकते हैं। इसका सीधा असर महिलाओं की सेक्सुअल डिजाअर और प्लेजर पर होता है।

मेंटल हेल्थ

अक्सर इस बात को नजरअंदाज किया जाता है लेकिन सेक्सुअल हेल्थ का मेंटल हेल्थ से भी संबंध होता है। स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन और भी कई कारणों से सेक्सुअल रिलेशन बनाने की इच्छा कम हो सकती है। इसलिए, इन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

फिजिकल कंडीशन्स

pcos facts and myths

महिलाओं में होने वाली कई मेडिकल कंडीशन्स जैसे पीसीओएस( पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम), पीआईडी (पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज) और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन्स (एसटीआई) का असर महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर होता है।

यह भी पढ़ें- Sexual Wellness: सेक्सुअल रिलेशन के बाद महिलाएं जरूर करें ये 3 काम, इंफेक्शन्स से होगा बचाव

लाइफस्टाइल फैक्टर्स

why do i feel tired all the time

खान-पान का सही न होना, नींद पूरी न होना और लाइफस्टाइल से जुड़े अन्य कारण भी महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर असर डालते हैं। इनकी वजह से थकान, कमजोरी और लिबिडो में कमी आ सकती है। इसलिए, इन्हें भी समझना जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- आपकी सेक्स लाइफ खराब कर सकती है इन विटामिन्स की कमी

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।