भागदौड़ भरी जिंदगी में आज हर व्यक्ति खराब पाचन से जूझ रहा है। कई लोग तो लंबे वक्त तक इससे परेशान रहते हैं। आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपको बता दें कि आपका खराब पाचन सिर्फ अपच, गैस या एसिडिटी तक ही सीमित नहीं है। अगर आपने सही समय पर इसे ठीक नहीं किया, तो आपके ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बता रहें हैं कि कैसे खराब पाचन आपकी सेहत को तबाह कर सकता है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं, हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से।
खराब पाचन से होती हैं ये 5 समस्याएं
आपके पेट का कनेक्शन आपके हार्मोन से जुड़ा होता है। आंतों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, तो हार्मोनल असंतुलन नही होता है, लेकिन अगर आपके गट में अच्छे बैक्टीरिया नहीं हो, तो इससे हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। जैसे थायराइड, अनियमित पीरियड्स, पीसीओडी वगैरह वगैरह।
खराब पाचन के कारण आपको हर वक्त चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स हो सकता है। आंतें सोरोटोनिन का लगभग 90 फीसदी हिस्सा बनाती हैं, जो मूड और नींद को नियंत्रित करता है। खराब डाइजेशन यह संतुलन बिगाड़ देता है, जिससे हर वक्त मूड खराब और लो एनर्जी बनी रह सकती है।
अगर आपका पाचन खराब रहेगा तो शरीर भोजन से सही मात्रा में ग्लूकोज अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे ब्लड शुगर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
यह भी पढ़ें-क्या गर्मी के कारण ऑर्गन फेल हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें
कई लोगों की त्वचा का हाल बेहाल रहता है। चाहे वो कितनी भी केयर कर लें, लेकिन कील और मुहांसे जाते ही नहीं है। इसके लिए भी आपका गट हेल्थ जिम्मेदार होता है। खराब पाचन से शरीर में टॉक्सिन जमा होते रहते हैं, और आपका खून प्यूरिफाई नहीं हो पाता है। नतीजन आपको ब्रेकआउट्स और रैशेज जैसी समस्याएं होती है।
कई लोग वजन घटाने के लिए खूब मेहनत और एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी वजन नहीं घटा पाते हैं। दरअसल इसके पीछे का कारण है आपका खराब पाचन, गट बैलेंस बिगड़ता है, तो शरीर फैट स्टोर करना शुरू कर देता है। और जब पाचन खराब रहता है, तो मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।
खराब गट हेल्थ आपकी इम्यूनिटी को भी प्रभावित करता है। हमारे शरीर की इम्यून आंतों में भी पाई जाती है। अगर गट हेल्थ खराब होगा तो ये सेल्स कमजोर हो जाएंगे
यह भी पढ़ें-Doctor Advice: अगर शुगर लेवल 180 हो तो शरीर में क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों