herzindagi
image

मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए कीजिए ये 10 काम, वजन होगा कम और पाचन भी रहेगा दुरुस्त

हेल्दी रहने के लिए, मेटाबॉलिज्म का दुरुस्त होना जरूरी है। इससे न केवल खाना ठीक ढंग से पचता है बल्कि वजन भी कम होता है। मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए टिप्स को अपनाएं।
Editorial
Updated:- 2025-02-20, 15:08 IST

मेटाबॉलिज्म को शरीर का इंजन कहा जाता है। यह भोजन को एनर्जी में बदलने में मदद करता है और शरीर के कई कामों में सपोर्ट करता है। वजन कम करने से लेकर डाइजेशन सही रखने तक, मेटाबॉलिज्म का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, उनका फैट बर्निंग प्रोसेस भी अच्छा होता है और वह आसानी से वजन कम कर पाते हैं। ऐसे लोग जल्दी मोटापे का शिकार भी नहीं होते हैं। वहीं, मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर, शरीर में फैट जमा होने लगता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी बनी रहती है। मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके (How to Speed Up Your Metabolism?)

almonds for weight loss

  • दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स से करें। भीगे हुए बादाम और अखरोट को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
  • सुबह के वक्त घी और हल्दी वाला पानी पिएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं।
  • ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर चीजें लें। ये खाने के थर्मिक इफेक्ट को बढ़ाते हैं और डाइजेशन को सुधारते हैं।
  • दिन में एक बार चिया सीड्स डिटॉक्स वॉटर पिएं। ये ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम को करके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं।
  • खाने से 30 मिनट पहले एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका गुनगुने पानी में डालकर पिएं। इससे ब्लड ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म रेगुलेट होता है।
  • दाल और सब्जियों में अदरक, लहसुन, मिर्च और हल्दी जैसे मसाले डालें। इसमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- थुलथुलेपन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में असरदार है यह देसी ड्रिंक

Is it good to drink ginger juice every day

  • शाम के वक्त अदरक वाली चाय पिएं। इसमें जिंजरॉल होता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।
  • रोजाना 30 मिनट वर्कआउट करें। इससे मसल मास बढ़ता है और मेटाबॉलिक रेट सुधरता है।
  • डिनर 8 बजे से पहले कर लें। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम को कम करें और कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। इससे फैट स्टोरेज कम होता है।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- सुस्त मेटाबॉलिज्म से बढ़ता है वजन, इन 6 तरीकों से करें बूस्ट

 

 

मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को अपनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।