herzindagi
image

क्या आप जानती हैं PCOS के भी होते हैं अलग-अलग प्रकार? इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें

PCOS की वजह से पीरियड्स और फर्टिलिटी पर असर होता है। यह एक नहीं, बल्कि अलग-अलग प्रकार की हो सकती है। इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए इसके प्रकार को समझना और उसके आधार पर डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है।  
Editorial
Updated:- 2025-04-21, 20:07 IST

PCOS और PCOD से आजकल काफी महिलाएं परेशान हैं। इस हेल्थ कंडीशन में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर महिलाओं के पूरे शरीर और ओवरऑल हेल्थ पर होता है। आमतौर पर इसे फर्टिलिटी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। PCOS में सिर्फ महिलाओं के पीरियड्स अनियमित नहीं होते हैं, बल्कि इसके और भी कई लक्षण होते हैं। कई बार पीरियड्स नियमित होने पर भी आपको PCOS हो सकती है। अगर आपको लगता है कि सभी महिलाओं के लिए PCOS एक जैसी ही होती है और इसके लक्षण या इसकी वजह से होने वाली परेशानियां भी सभी के लिए एक सी होती है, तो आप गलत हैं। PCOS भी अलग-अलग प्रकार की होती है और इसके प्रकार और लक्षणों के आधार पर आपको डाइट और लाइफस्टाइल में अलग-अलग बदलाव करने चाहिए, ताकि आपकी मुश्किल आसान हो सके। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOS के अलग-अलग प्रकार, इसके लक्षणों और जरूरी बातों के बारे में समझें

pcos diiferent type and symptoms

  • एक्सपर्ट का कहना है कि PCOS भी आयुर्वेदिक दोषों के साथ जुड़ी हुई है। इसलिए, इन दोषों के आधार पर हर महिला के लिए PCOS प्रोफाइल अलग हो सकता है।
  • अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, आपको ब्लोटिंग, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स महसूस होते हैं, तो आपको वात टाइप PCOS है। जिन लोगों के शरीर में वात दोष अधिक होता है, उन्हें इस प्रकार की PCOS हो सकती है।
  • इसमें आपको गर्म खाना खाना चाहिए। साथ ही, शकरकंद, गाजर और खिचड़ी जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें और कच्ची सब्जियां, ठंडे खाने और प्रोसेस्ड फूड्स को अवॉइड करें।
  • शरीर में वात दोष कम करने की कोशिश करें। डाइजेशन को सुधारने के लिए, फिजिकल एक्टिविटी पर जरूर ध्यान दें।
  • जिन महिलाओं को पित्त प्रकार का PCOS है, उन्हें एक्ने होते हैं, चिड़चिड़ापन और हॉट फ्लैशेज की दिक्कत हो सकती है। आपको शरीर को ठंडक देने वाले और एल्कलाइन फूड्स जैसे खीरा और लौकी को डाइट में शामिल करना चाहिए। मिर्च-मसाले, तेल वाले खाने और अचार जैसे खट्टी चीजों को अवॉइड करें।

 यह भी पढ़ें- वजन बढ़ने से लेकर एक्ने तक PCOS में नजर आते हैं ये लक्षण, जानें इनके पीछे का कारण

pcod symptoms you dont know

  • कफ टाइप PCOS भी इसका एक प्रकार है। इसमें वजन बढ़ता है और आपको अधिक नींद आती है। इसमें आपको हल्का खाना जैसी लौकी और मूंग दाल खानी चाहिए। डेयरी फूड्स और मीठी चीजों को अवॉइड करें।
  • आपको जिस प्रकार का PCOS है, उस दोष के आधार पर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इससे हार्मोन्स बैलेंस होंगे, पीरियड साइकिल में सुधार होगा और दोष भी बैलेंस होगा।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- PCOS के कारण बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें


PCOS के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।