क्या आपका बेबी भी बार-बार बीमार पड़ता है? कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां

छोटे बच्चे नाजुक होते हैं, उन्हें कोई भी चीज बहुत जल्दी प्रभावित करती है। अगर आपका बेबी हर कुछ दिनों पर बीमार पड़ जाता है,तो आपको इन गलतियों की तरह ध्यान देना चाहिए।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-31, 16:05 IST
image

नवजात शिशु या छोटे बच्चे नाजुक होते हैं। उनकी इम्यूनिटी ठीक से विकसित नहीं होती है। इस वजह से उनके संक्रमण की चपेट में आने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, अक्सर देखा जाता है कि कुछ बच्चे हर कुछ दिनों पर बीमार पड़ जाते हैं। अगर आपके बेबी के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कहीं आप जाने-अनजाने कुछ गलतियां तो नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं माता-पिता की कौन सी गलतियां बच्चों पर भारी पड़ सकती है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है।

हाइजीन का ख्याल न रखना

why baby get sick

अगर आप बच्चों के आसपास हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, तो बैक्टीरिया और वायरस बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। आप जितनी बार भी बेबी को छुएं, हमेशा हाथ को पहले सैनिटाइज करें। खिलौनों को हर कुछ दिनों पर साफ करें।

नजर का धागा बांधना

सदियों से एक प्रथा चली आ रही है बच्चों के हाथों में काला धागा बांधना, ताकि बच्चे को नजर से बचाया जा सके हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैंं, तो ध्यान दें, क्योंकि नजर का धागा उसे बीमार जरूर कर सकता है। दरअसल धागे में बहुत सारी गंदगी और बैक्टीरिया होते हैं। धागे को बच्चा बार बार मुंह में लेता है, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड ब्लड का हल्का लाल या पिंकिश रंग क्या संकेत देता है? एक्सपर्ट से जानें

parenting mistakes that raise infection risk in newborn baby

डायपर पहनाकर रखना

कई पेरेंट्स ऐसे होते हैं, जो खुद को फ्री रखने के लिए बच्चे को 24 घंटे डायपर पहनाकर रखते हैं, इससे यूटीआई का खतरा हो सकता है और आपका बच्चा बीमार पड़ सकात है।

मां का दूध न देना

कई लोग ऐसे होते हैं जो बच्चे को मां का दूध देना बहुत जल्द ही बंद कर देते हैं, इसकी जगह पर फॉर्मूला वाला दूध देना शुरू कर देते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है।

नींद की कमी और बच्चो को धूप में रखने से परहेज करना भी बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर करता है। इससे भी बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें-देर रात लगती है जोरदार भूख? इन चार तरीकों से करें कंट्रोल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP